नई दिल्ली। आज यानी 19 अप्रैल को देश के सबसे अमीर और सबसे सफल कारोबारी मुकेश अंबानी का जन्मदिन (Mukesh Ambani Birthday) है। रिलायंस इंडस्ट्रीज (ril) के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) अपने कारोबारी फैसलों के लिए हरदम ही चर्चा में रहते हैं। ऐसा ही एक फैसला रिलायंस जियो (reliance jio) की शुरुआत थी। रिलायंस जियो (reliance jio) की शुरुआत से अब काफी आगे निकल आई है और इसने देश में टेलीकॉम सेक्टर (telecome sector) को बदल कर रख दिया है। ऐसा ही मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ने रिलायंस रिटेल (reliance retail) को लेकर भी किया है और यह भी अब देश की सबसे बड़ी रिटेल कंपनियों में से एक है। अब सवाल उठता कि रिलायंस इंडस्ट्रीज के 62 साल के चेयरमैन मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) ऐसे बड़े फैसले कैसे लेते हैं। अगर इस बात को समझना हो उनकी 5 बातों को गांठ में बांध लेना चाहिए, जो आपको भी उनके जैसे सफल बना सकती हैं।

कैसे मिली मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) को सफलता
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) के कहना है कि धीरूभाई ने उन्हें बताया कि कैसे बिजनेस शुरू होता है। कैसे बिजनेस को बड़ा किया जाता है। इसके लिए आपमें साहस और हिम्मत की जरूरत होती है। आपका बर्ताव, दूसरों के लिए आपके दिल में आदर, टेक्नोलॉजी-टैलेंट सभी कुछ मिलाकर ही आपको सबसे बड़ा बिजनेसमैन बनाते हैं।
ये हैं मुकेश अंबानी के सफलता के 5 सूत्र (Mukesh Ambani success tips)
डर से डरो मत, डर को डरा दो
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का कहना है कि साहस और हिम्मत जिंदगी में जरूरी हैं। बिना साहस आप जीवन में कुछ भी हासिल नहीं कर सकते हैं। साहस और हिम्मत के दम पर आप किसी भी मुसीबत का मुकाबला कर सकते हैं। साहस एक ऐसी ताकत है, जिससे डर को भी डर लगता है। ये मुकेश अंबानी का सफलता (Mukesh Ambani success tips) का पहला सूत्र है।
टेक्नोलॉजी और टैलेंट पर भरोसा
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का मानना है कि टेक्नोलॉजी और टैलेंट पर पूरा भारोसा करना चाहिए। इसी कारण रिलायंस ने जो भी नया बिजनेस शुरू किया उनमें अपने दौर की सबसे बेहतरीन टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल किया और बेस्ट टैलेंट को आकर्षित किया। टेक्नोलॉजी और टैलेंट जब भी मिल कर काम करेंगे तब ये हमेशा दुनिया का बेस्ट क्रिएशन और इन्वेंशन सामने आएगा। ये मुकेश अंबानी का सफलता (Mukesh Ambani success tips) का दूसरा सूत्र है।
हमेशा पॉजिटिव रहें
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का कहना है कि चाहे आप पढ़ें या काम करें, हमेशा पॉजिटिव रहना जरूरी है। इस अप्रोच के साथ आप जो भी करेंगे उसमें आपको सफलता मिलेगी। कई सारे नेगेटिव लोग आपके आसपास रहेंगे लेकिन आपको पॉजिटिविटी ही फैलानी चाहिए। ये मुकेश अंबानी का सफलता (Mukesh Ambani success tips) का तीसरा सूत्र है।
दिल का रिश्ता कायम करो
मुकेश अंबनी (Mukesh Ambani) के अनुसार वह अपने पिता की तरह भी भरोसे और ईमानदारी को अहमियत देते हैं। उनका कहना है कि मैं हार्ट टू हार्ट रिलेशन पर भरोसा करता हूं। ये मुकेश अंबानी का सफलता (Mukesh Ambani success tips) का चौथा सूत्र है।
दूसरों से हमदर्दी रखो
मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) का कहना है कि हमदर्दी ऐसी ताकत है जो हमेशा आपको दूसरों से जोड़े रखती है। मैं इसे दिल की दौलत मानता हूं। दूसरों पर आप इसे जितना खर्च करेंगे यह आपको उतना ही रईस बनाएगी। ये मुकेश अंबानी का सफलता (Mukesh Ambani success tips) का पांचवां सूत्र है।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications