नई दिल्ली। पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस भारत के लिए खोल दिया है। पाकिस्तान ने बालाकोट में भारत की एयरस्ट्राइक के बाद से अपना एयरस्पेस भारत के लिए बंद कर दिया था। इस कारण भारत सहित कई देशों की विमानन कंपनियों को लम्बे रास्ते तय करने पड़ रहे थे। इसके चलते भारत की विमान कंपनियों को काफी नुकसान उठाना पड़ रहा था। हालांकि कुछ दिन पहले ही पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस भारत के लिए खोलने के पूर्व कुछ शर्तें रखीं थीं, लेकिन अचानक इस फैसले का अश्चर्य के साथ देखा जा रहा है।

सोमवार की रात पाकिस्तान ने लिय फैसला
पाकिस्तान ने सोमवार की देर रात को 12.41 मिनट पर अपना एयरस्पेस खोलने का फैसला लिया। मीडिया में आईं खबरों के अनुसार पाकिस्तानी अधिकारियों का कहना है कि भारतीय विमानन कंपनियां जल्द ही पाकिस्तान का एयरस्पेस इस्तेमाल कर सकेंगी। पाकिस्तान सिविल एविएशन अथॉरिटी की ओर से रात को 12.41 बजे सभी एयरमैन को नोटिस भेजकर कहा गया कि उसने तत्काल प्रभाव से सभी एयरलाइंस कंपनियों के लिए अपना एयरस्पेस खोल दिया है। पाकिस्तान सरकार के इस फैसले से भारत की एअर इंडिया को काफी राहत मिलेगी। पाकिस्तान का एयरस्पेस बंद होने के चलते एयर इंडिया को अब तक करीब 491 करोड़ रुपये का झटका लग चुका है।
बालाकोट के बाद से बंद है एयरस्पेस
26 फरवरी 2019 को भारत की वायुसेना ने बालाकोट में आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद के ठिकानों पर एयर स्ट्राइक की थी। इसके बाद पाकिस्तान ने अपना एयरस्पेस बंद कर दिया था। पाकिस्तान ने अपने 11 में से केवल दो एयर रूट खोल रखे थे, जो दक्षिण क्षेत्र में हवाई सफर करने के लिए सुविधाजनक थे।
जानें भारतीय कंपनियों को हुआ कितना नुकसान
पाकिस्तान का एयरस्पेस सबसे ज्यादा एअर इंडिया दिल्ली से यूरोप और अमेरिका जाने वाली फ्लाइट्स के लिए करती थी। इसके बंद होने के कारण एयर इंडिया को 2 जुलाई तक 491 करोड़ रुपये का नुकसान हुआ था। इसके अलावा स्पाइसजेट को 30.73 करोड़ रुपये, इंडिगो को 25.1 करोड़ रुपये और गो एयर को 2.1 करोड़ रुपये का नुकसान हो चुका था। यह जानकारी केंद्रीय नागरिक उड्डयन मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने 3 जुलाई को राज्यसभा में एक प्रश्न के उत्तर में दी थी।
यह भी पढ़ें : पाक से छीना गया MFN का दर्जा, जानें फैसला कैसे बढ़ाएगा उसकी कंगाली
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
