नई दिल्ली। जून 2019 में प्रीमियम एकत्र करने के मामले में एलआईसी ने रिकॉर्ड तोड़ दिया है। बीमा क्षेत्र के नियामक इरडा ने इससे जुड़े आंकड़े जारी कर दिए हैं। इन आंकड़ों के अनुसार जून में देश भर में कार्यरत 24 जीवन बीमा कंपनियों की नई प्रीमियम आय में 94 प्रतिशत की बढ़ोत्तरी हुई है और यह 32,241.33 करोड़ रुपये हो गई है। इसमें से भारतीय जीवन बीमा निगम (एलआईसी) ने सबसे ज्यादा प्रीमियम एकत्र किया है। वहीं पिछले साल जून में सभी जीवन बीमा कंपनियों ने नई पॉलिसी से 16,611.57 करोड़ रुपये का प्रीमियम जुटाया था। एलआईसी ने जून 2019 में नई पॉलिसी से 26,030.16 करोड़ रुपये है, जो जून 2018 में 11,167.82 करोड़ रुपये था। इन आंकड़ों के साथ एलआईसी की बाजार हिस्सेदारी बढ़कर 74 फीसदी हो गई है। देश में एलआईसी एकमात्र सरकारी बीमा कंपनी है, जो लगातार बढ़ रही प्रतिस्पर्धा के बाद भी आगे बढ़ रही है।

जून में एलआईसी ने बेची 13 लाख से ज्यादा पॉलिसी
एलआईसी ने जून 2019 में 13.32 लाख पालिसी बेची हैं। वहीं एक महीने में ही 25,000 करोड़ रुपये से अधिक का प्रीमियम जुटा लिया है। इस दौरान, 23 अन्य निजी क्षेत्र की बीमा कंपनियों की नई प्रीमियम से आय 14.10 फीसदी बढ़कर 6,211.17 करोड़ रुपये हो गई। यह पिछले साल जून में 5,443.75 करोड़ रुपये थी।
एचडीएफसी लाइफ तेजी से बढ़ी
निजी क्षेत्र की बीमा कंपनियों में एचडीएफसी लाइफ का नया प्रीमियम 21 प्रतिशत बढ़कर 1,358.45 करोड़ रुपये हो गया है। वहीं एसबीआई लाइफ का नया प्रीमियम 28.14 फीसदी बढ़कर 1,310.07 करोड़ रुपये हो गया। आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल लाइफ का नया प्रीमियम 26 फीसदी बढ़कर 897.98 करोड़ रुपये हो गया।
यह भी पढ़ें : LIC : ऐसे जोड़ें पॉलिसी में खुद मोबाइल नबंर, बच जाएगा नुकसान
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?



Click it and Unblock the Notifications
