नई दिल्ली। आईसीसी वर्ल्ड कप क्रिकेट के सेमीफाइनल में भारत की हार से जहां क्रिकेट प्रेमी दुखी हैं, वहीं इसका लाइव प्रसारण करने वाले स्टार स्पोर्ट्स को भी भारी नुकसान उठाना पड़ सकता है। भारत की हार के बाद दर्शकों की संख्या घटने की आशंका की वजह से कंपनियां विज्ञापन से अपने हाथ पीछे खींच सकती हैं। इसी आशंका को देखते हुए स्टार स्पोर्ट्स भी नई रणनीति पर काम कर रहा है और अपने विज्ञापन के रेट में कटौती कर रहा है। फिर भी आशंका है कि स्टार स्पोर्ट्स को फाइलन मैच में 10 करोड रुपये से लेकर 15 करोड़ रुपये तक का एड रेवेन्यू में नुकसान हो सकता है।

घट गया स्टार स्पोर्ट्स का विज्ञापन का रेट
लाइव मिंट की एक खबर के अनुसार अगर भारत वर्ल्ड कप क्रिकेट के फाइनल में पहुंच जाता तो स्टार स्पोर्ट्स ऐड स्पॉट्स को 25 लाख रुपये से लेकर 30 लाख रुपये प्रति 10 सेकेंड की दर से बेच सकता था, लेकिन भारत की हार के बाद यह रेट 15 लाख रुपये से लेकर 17 लाख रुपये तक पर आ गए हैं। जानकारों का कहना है कि स्टार स्पोर्ट्स ने अंतिम समय में कुछ स्थान खाली छोड़ा हुआ था, बाकी समय को बंडल डील्स के तहत बेच दिया गया है। ऐसे में कहा जा रहा है कि स्टार स्पोर्ट्स को नुकसान ज्यादा नहीं होगा।
आईपीएल में हो चुकी है अच्छा कमाई
स्टार स्पोर्ट्स का आईपीएल और वर्ल्ड कप क्रिकेट के चलते पिछले 100 दिनों में अच्छा कारोबार हो रहा है। चालू वर्ल्ड कप क्रिकेट में स्टार इंडिया की विज्ञापन से आय 1,800 करोड़ रुपये तक पहुंचने की संभावना बताई जा रही है। वहीं स्टार ने आईपीएल में 2,500 करोड़ रुपये की आमदनी की थी।
यह भी पढ़ें : सचिन तेंदुलकर : ये हैं उनकी प्रिय 7 महंगी कारें
More From GoodReturns

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications
