नई दिल्ली। कैबिनेट सचिव पी. के. सिन्हा ने 2025 तक देश की अर्थव्यवस्था 5000 अरब (5 ट्रिलियन) डॉलर करने का लक्ष्य पूरा करने के लिए विजन, नीतियों, निवेश और विभागीय जिम्मेदारियों पर चर्चा करने के लिए आज बैठक बुलाई है। वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को 2019-20 केंद्रीय बजट भाषण में इसकी घोषणा की थी।

सिन्हा ने बैठक में समूहों- सामाजिक, स्वास्थ्य, वित्त और आर्थिक के आठ सचिवों को लिया गया है, जो इस लक्ष्य को पाने और विभागों की जिम्मेदारियां तक करने के लिए अपना रोडमैप प्रदर्शित करेंगे। वित्तीय समूह में वित्त, राजस्व, व्यय, डीएफएस, एमसीए, डीआईपीएएम और डीपीई के सचिव हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि सभी समूह समग्र रूप से देखेंगे कि 2022 तक कौन सा सेक्टर वार्षिक के साथ-साथ मध्यावधि में योगदान दे सकता है। निर्मला सीतारमण ने शुक्रवार को बजट पेश करते हुए कहा, "भारत की अर्थव्यवस्था 2014 में 1850 अरब डॉलर से अब 2700 अरब डॉलर की संख्या पर पहुंच चुकी है। हम अगले पांच सालों में बहुत आसानी से 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बन सकते हैं।"
सत्र 2014-25 के लिए आधारभूत ढांचे, डिजिटल अर्थव्यवस्था में निवेश और निवेश चक्र शुरू करने के लिए इनोवेटिव के प्रस्ताव की जरूरत होगी। आर्थिक सर्वे में वित्त वर्ष 2020 के लिए सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) वृद्धि दर पिछले साल के 6.8 से बढ़ाकर 7 प्रतिशत करने का लक्ष्य रखा गया है और 5000 अरब डॉलर की अर्थव्यवस्था बनने के लिए सर्वे में जो रोडमैप बताया गया है, उसमें बताया गया है कि भारत को 8 प्रतिशत की दर से वृद्धि करनी होगी।
पिछले वित्तवर्ष में धीमी वृद्धि और निवेश के साथ-साथ मांग और आपूर्ति के कारण अर्थव्यवस्था पांच साल में सबसे ज्यादा गिरावट के कारण जीडीपी वृद्धि 6.8 प्रतिशत रही है। आर्थिक सर्वेक्षण में आर्थिक वृद्धि के लिए उज्जवल संभावनाएं दर्शाई गई हैं।
यह भी पढ़ें : एचडीएफसी : 10,000 के निवेश को बना दिया 2.45 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
