नई दिल्ली। बजट का कहर सोमवार को शेयर बाजार पर भारी पड़ा। आज सेंसेक्स और निफ्टी दोनों ही भारी गिरावट के साथ बंद हुए। शेयर बाजार ने आज वर्ष 2019 की बड़ी इंट्रा-डे गिरावट दर्ज की। वहीं निफ्टी में 9 महीने और सेंसेक्स में 11 अक्टूबर 2018 के बाद बड़ी गिरावट देखने को मिली है। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 792.82 अंक की कमजोरी के साथ 38,720.57 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 252.55 अंक की गिरावट के साथ 11,558.60 के स्तर पर बंद हुआ है।

भूषण स्टील के चलते पीएनबी में भारी गिरावट
भूषण स्टील के 3800 करोड़ के फ्रॉड से पीएनबी में मई 2018 के बाद सबसे बड़ी गिरावट दर्ज हुई। आज के कारोबार में पीएनबी का शेयर 10 फीसदी से ज्य़ादा की गिरावट लेकर बंद हुआ।
ज्यादातर इंडेक्स में भारी गिरावट
शेयर बाजार में आज चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। निफ्टी और बीएसई के सभी सेक्टोरल इंडेक्स में बिकवाली हावी रही। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 3.26 फीसदी, रियल्टी इंडेक्स 3.49 फीसदी, एफएमसीजी इंडेक्स 1.26 फीसदी, मेटल इंडेक्स 2.11 फीसदी, आईटी इंडेक्स 1.12 फीसदी, फाइनेशियल सर्विसेस इंडेक्स 2.90 फीसदी, मीडिया इंडेक्स 3.26 फीसदी और फार्मा इंडेक्स 1.57 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुए है।
निफ्टी के टॉप गेनर
-यस बैंक का शेयर करीब 5 की तेजी के साथ 93.15 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
-एचसीएल टेक का शेयर करीब 23 रुपये की तेजी के साथ 1,039.05 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
-भारती इंफ्राटेल का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 262.50 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
-टीएसीएस का शेयर करीब 12 रुपये का की तेजी के साथ 2,175.40 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : बीएसई में लिस्टेड शेयर के रेट
निफ्टी के टॉप लूजर
-बजाज फिनसर्व का शेयर करीब 842 रुपये की गिरावट के साथ 7,593.05 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
-बजाज फाइनेंस का शेयर करीब 306 रुपये की गिरावट के साथ 3,413.30 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
-ओएनजीसी का शेयर करीब 9 रुपये की गिरावट के साथ 152.40 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
-आईओसी का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 144.05 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
-इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर करीब 38 रुपये की गिरावट के साथ 689.00 रुपये के स्तर पर ट्रेड कर रहा था।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : एनएसई में लिस्टेड शेयर के रेट
यह भी पढ़ें : एचडीएफसी : 10,000 के निवेश को बना दिया 2.45 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Q1 FY27 GDP आंकड़े: क्या 7% की ग्रोथ से खुश होगा शेयर बाजार?



Click it and Unblock the Notifications
