नई दिल्ली। रिलायंस जियो के बाजार में आने के बाद से मोबाइल कंपनियां लगातार अपने ग्राहकों को नए नए ऑफर दे रही हैं। इसके तहत इस बार एयरटेल ने अपने 4जी हॉटस्पॉट वाई-फाई डिवाइस खरीदने वालों को 1,000 रुपये का कैशबैक देने का ऐलान किया है। टेलीकॉम मार्केट में एयरटेल और रिलायंस जियो ही इस वक्त 4जी हॉटस्पॉट वाई-फाई ऑफर करने वाली मुख्य कंपनियां हैं। इसी लिए दोनों कंपनियां एक से बढ़कर ऑफर लाती रहती हैं।

ये है एयरटेल का 4जी हॉट स्पॉट कैशबैक ऑफर
शुरुआत में एयरटेल 4जी हॉट स्पॉट 999 रुपये में मिल रहा था। लेकिन फिर एयरटेल ने इसकी कीमत बढ़ाकर 2,000 रुपये कर दी है। लेकिन इस डिवाइस को खरीदने वाले यूजर्स को 399 रुपये या 499 रुपये वाले प्लान से रिचार्ज करना होता है। इसके साथ ही यूजर्स को 4जी हॉटस्पॉट के ऐक्टिवेशन के लिए 300 रुपये का चार्ज भी देना होता है। जैसे ही ग्राहक ऐक्टिवेशन पूरा करेगा उसे अब 1,000 रुपये कैशबैक मिल जाएगा। यह कैशबैक यूजर्स के पोस्टपोड अकाउंट में आता है। इसका इस्तेमाल एयरटेल के बिल पेमेंट में ही किया जा सकता है।
ये है रिचार्ज प्लान और ऑफर
एयरटेल ने अपने 4जी हॉट स्पॉट डिवाइस की कीमत को रिवाइज करने के साथ ही अपने प्लान को भी रिवाइज किया है। अब 399 रुपये के 4जी हॉटस्पॉट प्लान में ग्राहक को 1 महीने के लिए 50 जीबी डेटा और 1,000 रुपये का कैशबैक मिल रहा है। वहीं दूसरे प्लान 499 रुपये में 1 महीने के लिए 75 जीबी डेटा मिलेगा। इस प्लान में भी 1,000 रुपये का कैशबैक दिया जा रहा है। इस प्लान की खास बात यह है कि डेटा कैरी फॉरवर्ड किया जा सकता है। एयरटेल के इस हॉटस्पॉट डिवाइस से एक समय में 10 अन्य डिवाइस को कनेक्ट किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : ये हैं जियो, वोडा और एयरटेल के सस्ते प्लान, उठाएं फायदा
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
