नई दिल्ली। टेलीकॉम सेक्टर में रिलायंस जियो के आने के बाद से छिड़े प्राइसवार के चलते अब टेरिफ काफी कम हो गए हैं। यही कारण है कि एयरटेल और वोडाफोन सहित रिलायंस जियो ने सस्ते प्लान को जारी कर दिए हैं। ऐसे में अगर कोई 150 रुपये से सस्ता प्लान लेना चाहता है तो इनमें से किसी को चुन सकता है।

रिलायंस जियो के पास हैं 2 प्लान
रिलायंस जियो के 150 रुपये से कम के दो प्लान अच्छे हैं। इनमें से एक है 149 रुपये का प्रीपेड प्लान। इस प्लान में 28 दिनों की वेलेडिटी मिलती है। इस प्लान में कुल मिला कर 42 जीबी डाटा मिलता है। इस प्रकार इसमें रोज 1.5 जीबी डाटा मिलता है। इसके अलावा इसमें अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स और 100 एसएमएस रोज मिलता है। 149 रुपये में रिलायंस जियो के इस प्लान में माई जियो, जियो सिनेमा, जियो न्यूज और जियो क्लाउड ऐप्स जैसी सर्विस मिलती हैं। वहीं रिलायंस जियो अपने 98 रुपये के प्रीपेड प्लान में 2 जीबी डाटा के अलावा 300 एसएमएस और अनलिमिटेड वॉयस कॉल्स देता है। इस प्लान की वैलेडिटी 28 दिनों की है। इसमें भी जियो ऐप्स की सेवाएं मिलती हैं।
एयरटेल का ये है सस्ता प्लान
एयरटेल 150 रुपये से सस्ते में 129 रुपये का प्रीपेड प्लान देता है। एयरटेल इस प्लान में 2 जीबी डाटा के अलावा 300 एसएमएस की सुविधा देता है। इस प्लान की वैलेडिटी 28 दिनों की है। इस प्लान के साथ अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी कॉलिंग के साथ नेशनल रोमिंग की सुविधा मिलती हैं। इस प्लान में एयरटेल टीवी सब्सक्रिप्शन और फ्री विंक म्यूजिक सब्सक्रिप्शन भी दिया जा रहा है।
ये है वोडाफोन का सस्ता प्लान
वोडाफोन के पास भी 150 रुपये से सस्ते में एक अच्छा प्लान है। ये प्लान 129 रुपये का प्रीपेड प्लान है। वोडाफोन के इस प्लान में 28 दिनों की वैलेडिटी मिलती है। इस प्लान में 2 जीबी डेटा के अलावा अनलिमिटेड लोकल और एसटीडी के साथ रोमिंग सुविधा मिलती है। इस प्लान में 100 एसएमएस भी मिलते हैं। इसके अलावा इसमें फ्री लाइव टीवी, मूवीज आदि जैसे लाभ भी मिलते हैं।
यह भी पढ़े : Reliance Jio का ऑफर, अब सब देख सकेंगे वर्ल्ड कप क्रिकेट
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
