नई दिल्ली। शेयर बाजार की आज शुरुआत तो तेजी के साथ हुई, लेकिन जैसे जैसे बजट भाषण आगे बढ़ा बाजार में गिरावट आती चली गई। अंत में शेयर बाजार भारी गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में सेंसेक्स 394.67 अंक की गिरावट के साथ 39513.39 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं निफ्टी 135.60 अंक की कमजोरी के साथ 11,811.15 के स्तर पर बंद हुआ है। आज सेंसेक्स के 30 शेयरों में से 25 शेयरों में और निफ्टी के 50 शेयरों में से 44 शेयरों में बिकवाली देखी गई। हालांकि बैंक निफ्टी 4 अंकों की मामूली बढ़त के साथ 31475 के पार बंद होने में कामयाब रहा।

ज्यादातर सेक्टर में गिरावट
दिग्गज शेयरों के साथ ही छोटे और मझोले शेयरों में आज गिरावट रही। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 1.4 फीसदी और स्मॉल कैप इंडेक्स 1.3 फीसदी की गिरावट के साथ बंद हुआ है। पेट्रोल डीजल पर एक्साइज ड्यूटी के बढ़ने के एलान के बाद तेल-गैस शेयरों ने भी गिरावट रही। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स अंत में 2 फीसदी से ज्यादा टूटकर बंद हुआ है। ऑटो, मेटल, आईटी, मीडिया, फार्मा और रियल्टी शेयरों में बजट के बाद जोरदार गिरावट देखने को मिली। निफ्टी का ऑटो इंडेक्स 2.9 फीसदी, आईटी इंडेक्स 2.5 फीसदी, मीडिया इंडेक्स 2.4 फीसदी, मेटल इंडेक्स 3.8 फीसदी, फार्मा इंडेक्स 1.5 फीसदी और रियल्टी इंडेक्स 3.6 फीसदी टूटकर बंद हुआ है।
इन सेक्टर से मिला सहारा
आज एफएमसीजी और पीएसयू बैंक शेयरों ने ही बाजार को कुछ सहारा दिया। पीएसयू बैंक में खरीदारी के दम पर बैंक निफ्टी 0.01 फीसदी की मामूली बढ़त के साथ 31475 के पार बंद हुआ है। निफ्टी के पीएसयू बैंक इंडेक्स में 0.18 फीसदी और एफएमसीजी इंडेक्स में 0.28 फीसदी की बढ़त के साथ बंदी देखने को मिली है। हालांकि निफ्टी का प्राइवेट बैंक इंडेक्स 0.14 फीसदी की गिरावट के साथ लाल निशान में बंद हुआ है।
निफ्टी के टॉप गेनर
-इंडियाबुल्स हाउसिंग का शेयर 24 रुपये की बढ़त के साथ 727.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-इंडसइंड बैंक का शेयर करीब 39 रुपये की तेजी के साथ 1,532.55 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-कोटक महिन्द्रा का शेयर करीब 19 रुपये की तेजी के साथ 1,517.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-एसबीआई का शेयर करीब 3 रुपये की तेजी के साथ 370.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-आईटीसी का शेयर करीब 2 रुपये की तेजी के साथ 279.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : बीएसई में लिस्टेड शेयर के रेट
निफ्टी के टॉप लूजर
-यस बैंक का शेयर करीब 8 रुपये की गिरावट के साथ 88.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-एनटीपीसी का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 136.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-यूपीएल का शेयर करीब 33 रुपये की गिरावट के साथ 665.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-महिन्द्र एंड महिन्द्र का शेयर 30 रुपये की गिरावट के साथ 642.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-वेदांता का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 163.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : एनएसई में लिस्टेड शेयर के रेट
यह भी पढ़ें : इनफोसिस : हर 10,000 रु के निवेश को बना दिया 2.5 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
