नई दिल्ली। वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए घोषणा की है कि कोई व्यक्ति अपने बैंक खाते से एक साल में अगर 1 करोड़ रुपये से ज्यादा निकालता है तो उस पर 2 फीसदी का टैक्स डिडेक्शन एट सोर्स (टीडीएस) लगेगा। यह टैक्स बैंक खाते से सीधे काटा जाएगा। वित्त मंत्री ने कहा कि इस टैक्स को लगाने का उदेश्य सिस्टम में नगदी का इस्तेमाल घटाना है।
बैंकिंग सेक्टर को लेकर अन्य घोषणाएं
-जनधन बैंक खाता रखने वाली महिलाओं को 5000 रुपये के ओवर ड्राफ्ट की सुविधा -आईबीसी और दूसरे प्रयासों से 4 लाख करोड़ रुपए की रिकॉर्ड रिकवरी हुई -'कमर्शियल बैंकों में एनपीए एक लाख करोड़ से ज्यादा घटा है। -पिछले 4 साल के दौरान 4 लाख करोड़ की रिकवरी हुई -डोमेस्टिक क्रेडिट ग्रोथ 13.8% तक बढ़ी है -बैंकों को 70 हजार करोड़ रुपये दिए जाएंगे, ताकि पब्लिक सेक्टर बैंकों की कैपिटल बढ़ सके -'सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को 70 हजार करोड़ रुपये अतिरिक्त दिए जाएंगे -सेल्फ हेल्प ग्रुप में काम करने वाली किसी एक महिला को मुद्रा स्कीम के तहत 1 लाख रुपये का कर्ज मिल सकेगा