नई दिल्ली। फिल्म अभिनेत्री दीपिका पादुकोण ने कमाई का नया तरीका खोजा है। यह तरीका है निवेश करने का। उनका सबसे नया निवेश आइडिया है बेलाट्रिक्स एरोस्पेस कंपनी। यह कंपनी स्पेस रिसर्च का स्टार्टअप है। दीपिका इससे पहले भी कई सारे निवेश कर चुकी हैं। अभी कुछ समय पहले उन्होंने अपनी एक निवेश कंपनी भी बनाई है। उनकी यह कंपनी ही उनके अब सारे निवेश देख रही है। इस कंपनी के माध्यम से दीपिका ने कई सारे निवेश किए हैं। बेलाट्रिक्स एरोस्पेस में उनका यह सबसे नया निवेश है।

बेलाट्रिक्स एरोस्पेस ने किस से जुटाया पैसा
बेलाट्रिक्स एरोस्पेस के सह संस्थापक यशस कर्णम ने बताया है कि उनके स्टार्टअप ने हाल ही में 30 लाख डॉलर की रकम जुटाई है। यह 30 लाख डॉलर कई लोगों ने मिलकर कंपनी में लगाया है। इनमें हीरो मोटोकार्प के सुमन कांत मुंजाल के अलावा दीपिका पादुकोण भी शामिल हैं। इनके अलावा 7 अन्य निवेशक भी पैसा लगाने वालों में शामिल हैं।
क्या कर रही है कंपनी
बेलाट्रिक्स एरोस्पेस इस वक्त अंतरिक्ष में बड़ा पेलोड सस्ते में भेजने के लिए तैयारी में जुटी है। कंपनी रिवयती सिस्टम की जगह माइक्रोवेब प्लाज्मा थ्रस्ट (एमपीटी) तकनीक पर काम कर रही है। यह सामान्य कैमिकल प्रापल्सन सिस्टम से ज्यादा सक्षम है।
जानें और कहां कहां निवेश
दीपिका पादुकोण पिछले काफी समय से निवेश की संभावनाओं पर काम कर रही हैं। इन्होंने अपने निवेश के लिए एक कंपनी एके एंटरप्राइजेज बनाई है। यह कंपनी 18 महीने में ऑनलाइन फर्नीचर रेंटल प्लैटफॉर्म फर्लेन्को और ब्यूटी प्रॉडक्ट्स बेचने वाले ऑनलाइन प्लैटफॉर्म पर्पल जैसे स्टार्टअप्स में निवेश कर चुकी है। इसके अलावा योगर्ट बनाने वाली फ्रेंच फूड प्रॉडक्ट दिग्गज डैनॉन के मालिकाना हक वाली एपिगामिया में भी उन्होंने निवेश किया है। इसके अलावा अभी कई निवेश को उन्होंने बताया नहीं है।
यह भी पढ़ें : सिर्फ 15 साल में crorepati बना देता है ये प्लान, नोट करें डिटेल
More From GoodReturns

मथूट फिनकॉर्प NCD: 9.25% तक का रिटर्न, क्या FD से बेहतर है यह निवेश?

SGB निवेशकों की मौज: ₹15,334 के भाव पर रिडेम्पशन, क्या अब मुनाफा वसूलने का सही समय है?

बाजार में गिरावट से घबराएं नहीं: FD, T-Bills या लिक्विड फंड, निवेश के लिए कौन सा विकल्प है बेस्ट?

गिरता रुपया और महंगा क्रूड: निवेश के लिए FD, गोल्ड या डेट फंड में से क्या है बेस्ट?

रुपये में बड़ी उछाल: क्या अब विदेश यात्रा और डॉलर SIP होगा सस्ता?

मध्यप्रदेश में निवेश और रोजगार बढ़ाने दुबई जाएंगे CM डॉ. मोहन यादव

पर्पल स्टाइल लैब्स आईपीओ: आज बंद हो रहा है मौका, लिस्टिंग गेन या SIP—क्या है बेहतर?

5 सितंबर को सोने की कीमतों में फिर तेजी: क्या आज खरीदारी करना सही है? जानें 22 और 24 कैरेट के लेटेस्ट रेट

Gold Price Today: 4 सितंबर को सोने की कीमतों में मामूली बढ़त, जानें 22 और 24 कैरेट का ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?



Click it and Unblock the Notifications
