ये हैं देश में बिकने वाले कारों के टॉप 10 मॉडल, देखें लिस्ट

नई दिल्ली। देश में वाहनों की बिक्री तेजी से गिर रही है। मई 2019 में ही कारों की बिक्री में करीब 20 फीसदी की गिरावट दर्ज की गई। लेकिन इस गिरावट के बीच भी मई में लाखों कारें बिकी हैं। आइये जानते हैं कि इस गिरावट में बिक्री में टॉप 10 कारें कौन सी हैं। यह लिस्ट वाहन कंपनियों के संगठन सियाम की तरफ से जारी आंकड़ों से तैयार की गई है।

Top 10 Car Models

सियाम के मुताबिक देश में लगातार पैसेंजर व्हीकल की बिक्री में गिरावट दर्ज की जा रही है। लेकिन इसके बावजूद मारुति सुजुकी का जलवा जारी है। देश में कारों के सबसे ज्यादा बिकने वाले मॉडलों में मारुति के 8 मॉडल हैं।

मारुति सुजुकी की स्विफ्ट की रही टॉप पर
मारुति सुजुकी की स्विफ्ट मई 2019 की बेस्ट सेलिंग कार रही है। इसकी कुल 17,039 यूनिट की रही है। वहीं दूसरी सबसे ज्यादा बिकने वाली कार ऑल्टो रही है। इसकी 16,294 यूनिट बिकी हैं। इसके अलावा मारुति की कॉम्पैक्ट सेडान डिजायर 16,196 यूनिट बिकी के साथ तीसरे स्थान पर रही है। वहीं बलेनो 15176 यूनिट की बिकी के साथ चौथे नंबर पर रही। वहीं वैगनआर पांचवे स्थान पर रही। इसके अलावा मारुति की यूटिलिटी वैन ईको छठे नंबर पर रही।

हुंडई की क्रेटा रही सातवें स्थान पर
हुंडई की क्रेटा सातवें स्थान पर रही है।। मई में 9054 क्रेटा मॉडल की बिक्री हुई। वहीं हुंडई की प्रीमियम हैचबैक कार आई-20 आठवें स्थान पर रही। इसके अलावा मारुति की अर्टिगा नौवें स्थान पर और विटार ब्रेजा 10वें स्थान पर रही।

मई में सबसे ज्यादा बिकने वाली कारें एक नजर में
-स्विफ्ट
-ऑल्टो
-डिजायर
-बलेनो
-वैगन आर
-ईको
-क्रेटा
-आई-20
-आर्टिगा
-विटार ब्रेजा

यह भी पढ़ें : बिना खरीदे भी ले सकते हैं कार, नामी कंपनियों का नया ऑफर

More From GoodReturns

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+