वाशिंगटन। अमेरिका की ई-कामर्स कंपनी वॉलमार्ट ने स्वीकार किया है कि उसने भारत सहित कई देशों में कानून का उल्लघंन कर कारोबार किया है। इसी के साथ उसने 1964 करोड़ रुपये जूर्माने के रूप में भरना स्वीकार कर लिया है। वॉलमार्ट ने यूएस सिक्योरिटी, एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) से इस बात को स्वीकार किया है। कंपनी पर लगे इस जुर्माने में से 1002 करोड़ रुपये यूएस सिक्योरिटी, एक्सचेंज कमीशन में जमा कराया जाएगा, जबकि 960 करोड़ रुपये डिपार्टमेंट ऑफ जस्टिस में जमा होगा। इसके बाद कंपनी को आरोप मुक्त कर दिया जाएगा।

वालमार्ट पर हैं ये आरोप
यूएस सिक्योरिटी, एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) ने वालमार्ट पर फॉरेन करप्ट प्रैक्टिस एक्ट (एफसीपीए ) के तहत आरापे लगाए थे। जांच में वॉलमार्ट ने अपनी गलती मान ली है। एसईसी ने जांच रिपोर्ट में कहा है कि वॉलमार्ट ने भारत, चीन, ब्राजील और मैक्सिको में कारोबार के दौरान कानून की अनदेखी की है। एसईसी के अनुसार वालमार्ट की थर्ड पार्टी इन्टर्मीडीएरीज ने एफसीपीए का उल्लंघन किया। आरोप है कि एफसीपीए की अनदेखी के लिए इन्टर्मीडीएरीज ने दूसरे देशों के सरकारी अफसरों को गलत तरीके से पैसे दिए थे।
कंपनी की एक और लापरवाही
यूएस सिक्योरिटी, एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) का कहना है कि एक दशक से ज्यादा समय तक वालमार्ट ने एंटी करप्शन कंप्लायंस प्रोग्राम शुरू नहीं किया। इस दौरान कंपनी ने बहुत तेजी के साथ अंतरराष्ट्रीय बाजार में अपना कारोबार बढ़ाया है। यूएस सिक्योरिटी, एक्सचेंज कमीशन (एसईसी) के इनफोर्समेंट डिवीजन एफसीपीए यूनिट के प्रमुख चार्ल्स कैन का कहना है कि कंपनी अपनी इंटर्नल अकाउंटिंग को नियंत्रित करके बहुत सारी परेशानियों से बच सकती थी।
यह भी पढ़ें : Aadhaar : गलत इस्तेमाल से डूब सकता है पैसा, ऐसे चेक करें हिस्ट्री
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications