नई दिल्ली। बजट आने में अब ज्यादा समय नहीं बचा है। इस बार बजट देश की पहली महिला वित्त् मंत्री निर्मला सीतारमण पेश करेंगी। लेकिन क्या आपको पता है कि अखंड भारत का पहला बजट किसने पेश किया था। यह जानकारी काफी रोचक है। अखंड भारत का पहला बजट एक अंग्रेज स्कॉटिश इकोनॉमिस्ट जेम्स विल्सन ने पेश किया था। आपको जानकर हैरानी होगी कि जेम्स विल्सन ने 'द इकोनॉमिस्टश' पत्रिका के अलावा स्टैंडर्ड चार्टर्ड बैंक की स्थापना भी की थी।

कौन थे स्कॉटिश इकोनॉमिस्ट जेम्स विल्सन
अखंड भारत का पहला बजट 1860 में तैयार हुआ था। इस बजट को एक स्कॉटिश जेम्स विल्सन ने बनाया था। जेम्स विल्सन भारत के वॉयसराय लॉर्ड कैनिंग के काउंसिल में फाइनेंस मेंबर के रूप में उस समय जुड़े हुए थे। इसके अलावा जेम्स विल्सन ब्रिटिश संसद के सदस्य, यूनाइटेड किंगडम के ट्रेजरी में फाइनेंस सेक्रेटरी के अलावा बोर्ड ऑफ ट्रेड के वाइस-प्रेसिडेंट भी थे।
आर्थिक तंगी के दौरान अंग्रेजों ने ली थी जेम्स विल्सन से मदद
जेम्स विल्सन को अंग्रेजों ने 1859 में भारत बुलाया था। उस वक्त ब्रिटिश साम्राज्य 1857 के गदर आंदोलन के चलते आर्थिक तंगी से बुरी तरह जूझ रहा था। सेना के बढ़ते खर्चों के चलते आर्थिक स्रोतों की कमी हो रही थी। इसी दौरान ब्रिटिश सरकार के कर्ज भी काफी ज्यादा बढ़ गए थे। इन्हीं दिक्कतों के हल खोजने के लिए अंग्रेजों ने जेम्स विल्सन का सहारा लिया।
टोपियां बनाने का उनका शुरुआती कारोबार
जेम्स विल्सन शुरुआत में एक टोपियां बनाने वाले थे। लेकिन उनकी बाजार की समझ काफी अच्छी थी। उनकी इसी दिलचस्पी के चलते उन्होंने ब्रिटिश संसद में अपनी जगह बनाई। धीरे-धीरे आर्थिक नीतियों पर उनकी पकड़ मजबूत होती गई और बाद में उन्हें कई बड़े काम दिए गए, जिनमें से एक था भारत का बजट बनाना।
ऑडिट का सिस्टम भी उन्हीं ने तैयार किया
जेम्स विल्सन ने अखंड भारत में पहली बार अंग्रेजी मॉडल पर आधारित बजट बनाया। इसमें उन्होंने सेना और राजनीति के बीच उलझे आर्थिक मसलों को साफ किया और उसका हल दिया। इसी बजट में पहली बार ऑडिट और अकाउंट के रिव्यू सिस्टम को लागू किया गया।
यह भी पढ़ें : Budget 2019 : जानिए क्या होता है बजट, अंतरिम बजट और वोट ऑन अकाउंट
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications