नई दिल्ली। मोदी सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए बड़ा फैसला लिया है। सरकार ने फैसला लिया है कि अब इलेक्ट्रिक वाहन खरीदने वालों को रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं देना होगा। इसके अलावा अगर किसी ने पहले से ही इलेक्ट्रिक वाहन खरीद रखा है तो उसे दोबारा रजिस्ट्रेशन कराने पर भी शुल्क नहीं देना होगा।

इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने की कोशिश
सरकार बैटरी से चलने वाले वाहनों पर रजिस्ट्रेशन फीस खत्म कर इसे वाहनों को बढ़ावा देने का प्रयास किया है। इस संबंध में सड़क परिवहन मंत्रालय ने ड्राफ्ट नोटिफिकेशन जारी कर दिया गया है। इस नोटिफिकेशन के अनुसार अब सभी प्रकार के इलेक्ट्रिक वाहनों जैसे दो पहिया, तीन पहिया और चार पहिया इलेक्ट्रिक वाहनों पर रजिस्ट्रेशन शुल्क नहीं लगेगा।
इलेक्ट्रिक वाहनों को लेकर सरकार का बड़ा लक्ष्य
मोदी सरकार ने इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के मुद्दे को अपने मुख्य एजेंडे में रखा है। यही कारण है कि सरकार ने तय किया है कि देश में 2023 तक तीन पहिया और 2025 तक 2 पहिया वाहनों इलेक्ट्रिक वाहनों की ही बिक्री होगी।
लक्ष्य को पाने के लिए उठाए जा रहे कदम
इलेक्ट्रिक वाहनों को बढ़ावा देने के लिए ही सरकार लगातार बड़े कदम उठा रही है। इसके तहत देश में चार्जिंग स्टेशन बनाने का काम तेजी से किया जा रहा है। सरकार चाहती है कि शुरुआत में मुख्य हाइवे चार्जिंग स्टेशन से लैस हो जाएं।
जीएसटी भी घटाने की तैयारी
मोदी सरकार इलेक्ट्रिक वाहनों पर जीएसटी रेट 12 फीसदी से घटाकर 5 फीसदी कर सकती है। इलेक्ट्रिक वाहन (ईवी) मोदी सरकार की शीर्ष प्राथमिकताओं में शामिल है। एक सरकारी अधिकारी के अनुसार 21 जून को जीएसटी काउंसिल की 35वीं बैठक में इस संबंध में प्रस्ताव पर विचार किया जा सकता है।
यह भी पढ़ें : पत्नी हो जाएगी करोड़पति, 1100 रुपये से शुरू करें निवेश
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications