नई दिल्ली। एक समय दुनिया के अमीरों की लिस्ट में शामिल अनिल अंबानी आज अरबपति भी नहीं रहे गए हैं। अमीरों की जानकारी देने वाली पत्रिका फोर्ब्स ने वर्ष 2008 में अनिल अंबानी को छठा सबसे अमीर व्यक्ति बताया था। लेकिन पिछले 11 साल में तस्वीर बदल गई है। 59 साल के हो गए अनिल अंबानी अब अरबपति भी नहीं रह गए हैं। इस वक्त अनिल अंबानी की कुल संपत्ति मात्र 3651 करोड़ रुपये है, लेकिन इसमें उन कंपनियों की वैल्यू भी शामिल है, जिनके शेयर गिरवी रखे हुए हैं। अगर इस तरह से आंकलन किया जाए तो उनकी संपत्ति केवल 765 करोड़ रुपये रह जाती है, जिसके चलते अनिल अंबानी अरबपति क्लब से बाहर हो गए हैं।

जानिए अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों पर कर्ज की स्थित
अनिल अंबानी वाले रिलायंस ग्रुप पर करीब 1 लाख करोड़ रुपये का कर्ज है। मार्च 2018 तक के आंकड़ों के हिसाब से रिलायंस कैपिटल पर 46, 400 करोड़ रुपये का कर्ज था। वहीं आरकॉम पर 47,234 करोड़ रुपये के कर्ज था। इसके अलावा रिलायंस होम फाइनेंस और इंफ्रा पर कुल मिलाकर 36 हजार करोड़ रुपये का कर्ज था। रिलायंस पावर पर भी 31,000 करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज है।
अब कर्ज पटाने के लिए बिक रही हैं ग्रुप कंपनियां
हाल ही में अनिल अंबानी वाले रिलायंस ग्रुप ने बताया है कि उनके ग्रुप ने पिछले 14 महीने में आसेट बेचकर 35 हजार करोड़ रुपये से ज्यादा का कर्ज पटाया है। बीते 2 साल में रिलायंस ग्रुप की जिन दो बड़ी कंपनियों की संपत्तियों की बिकी हैं उनमें रिलायंस पावर का डिस्ट्रीब्यूशन बिजनेस और रिलायंस ग्रुप का म्यूचुअल फंड कारोबार है।
ऐसे बिका म्युचुअल फंड कारोबार
अनिल अंबानी म्युचुअल फंड कारोबार के लिए एक कंपनी चलाते थे। इस ज्वाइंट वेंचर का नाम रिलायंस निप्पॉन लाइफ एसेट मैनेजमेंट था। इसकी 42.88 फीसदी अब कंपनी ने अपने पार्टनर को बेच दी है। इस बिक्री से मिला पैसा भी कर्ज को पटाने में खर्च किया गया है।
यह भी पढ़ें : पत्नी से 10 हजार उधार लेकर शुरू कंपनी, बना दिए 2.5 करोड़ रुपये
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications