नई दिल्ली। प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए किसानों को हर महीने करीब 100 रुपये का योगदान करना होगा। इस योजना में शामिल होने वाले किसानों को बाद में 60 साल की आयु होने पर 3,000 रुपये महीने की पेंशन दी जाएगी। केन्द्र सरकार किसानों के बराबर का अंशदान अपनी तरफ से करेगी। इस कोष को संभालने की जिम्मेदारी भारतीय जीवन बीमा निगम को दी गई है। नरेंद्र मोदी ने अपने दोबारा के कार्यकल की शुरुआत के बाद हुई पहली कैबिनेट की बैठक में इस पेंशन योजना को मंजूरी दी थी। इस पेंशन योजना का लाभ शुरुआत 3 सालों में करीब 5 करोड़ किसानों को मिलने का अनुमान है। अंदाजा लगाया जा रहा है कि इस योजना पर केन्द्र सरकार 10,774.5 करोड़ सालाना खर्च करेगी।

कौन किसान ले सकते हैं इस योजना का फायदा
किसान पेंशन योजना का फायदा लेने के लिए सरकार ने नियम और शर्तें तय कर दी हैं। आधिकारिक जानकारी के अनुसार राज्यों से 18 से 40 वर्ष की आयु के बीच के किसानों का पंजीकरण कराने को कहा गया है। इसके अलावा केन्द्र सरकार ने राज्य सरकारों से इस योजना की जानकारी देने के लिए जागरूकता कार्यक्रम चलाने को भी कहा है।
100 रुपये किन किसानों को देना होगा
सरकार के अनुसार प्रधानमंत्री किसान पेंशन योजना के तहत लाभार्थी की औसत उम्र 29 साल है तो उसे 100 रुपये महीने का योगदान करना होगा। इस तरह अगर किसान की उम्र 29 साल से कम है तो उसे योगदान कम देना होगा, वहीं 29 साल से अधिक उम्र होने पर उन्हें कुछ ज्यादा योगदान देना होगा। केंद्र सरकार इस योजना में किसानों के बराबर ही अंशदन इसमें मिलाएगी। इस योजना में शिकायतों को निपटाने के लिए ऑनलाइन प्रणाली तैयार की जाएगी।
पीएम किसान योजना
इससे पहले मोदी सरकार ने अपनी पीएम किसान योजना का दायरा बढ़ाते हुए इसमें सभी किसानों को शामिल कर लिया था। अब देश के सभी किसान साल में 6000 रुपये 3 किस्तों में पाएंगे।
यह भी पढ़ें : पीएम किसान योजना का जानें कैसे मिलेगा पैसा
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
