नई दिल्ली। ऑनलाइन ऑडरिंग और फूड डिलिवरी प्लेटफार्म जोमैटो ने बताया है कि उसने हाइब्रिड ड्रोन का इस्तेमाल कर अपने पहले ड्रोन डिलिवरी का सफल परीक्षण किया है। इसने फूड पैकेट डिलीवर करने के लिए 10 मिनट में पांच किलोमीटर की दूरी तय की और इस दौरान अधिकतम 80 किलोमीटर प्रति घंटा की गति हासिल की। जोमेटौ के हाइब्रिड ड्रोन ने पांच किलोग्राम के वजन को डिलिवर किया, जो कि पूरी तरह से स्वचालित थी।

जोमैटो ने दी जानकारी
जोमैटो ने कहा, "डीजीसीए द्वारा अनुमोदित दूर स्थलों में से एक में पिछले हफ्ते ड्रोन का परीक्षण किया गया। इस प्रकार के परीक्षण बेहद दूर स्थलों में किए जाते हैं, जिसमें खासतौर से इस प्रकार के परीक्षण के लिए ही डिजाइन किया गया है।" हालांकि फूड एग्रीगेटर ने उस सटीक स्थान का खुलासा नहीं किया, जहां ड्रोन ने पैकेट डिलीवर किए।
नागरिक विमानन महानिदेशालय (डीजीसीए) द्वारा 13 मई को जारी अधिसूचना के मुताबिक, इच्छुक कंपनियों को रिमोटली पॉलोटेड विमान प्रणाली (आरपीएएस)/मानव रहित विमान प्रणाली (यूएएस) के एक्सपेरिमेंटल बियॉन्ड विजुअल लाइन ऑफ साइट ऑपरेशंस (बीवीएलओएस) के संचालन के लिए एक्सप्रेशन ऑफ इंटरेस्ट (ईओआई) जमा करने के लिए कहा गया है।
जोमैटो के संस्थापक और मुख्य कार्यकारी अधिकारी दीपिंदर गोयल ने एक बयान में कहा, "फूड डिलीवरी के औसत 30 मिनट को 15 मिनट में बदलने के लिए हवाई मार्ग का सहारा लेना ही इकलौता संभव रास्ता है। सड़कें बहुत तेजी से डिलीवरी के लिए कुशल नहीं हैं।" उन्होंने कहा, "हम टिकाऊ और सुरक्षित वितरण प्रौद्योगिकी के निर्माण की दिशा में काम कर रहे हैं और हमारे पहले सफल परीक्षण के साथ, ड्रोन द्वारा फूड डिलीवरी अब सिर्फ एक सपना नहीं है।"
उन्होंने कहा, "विनियामक बाधाएं बरकरार हैं और सरकार को इस पर काम करने की जरूरत है, लेकिन तकनीक उड़ान भरने के लिए तैयार है और मुझे भरोसा है कि ड्रोन डिलीवरी जल्द ही सामान्य बात हो जाएगी।"
यह भी पढ़ें : जानें SBI हर सेवा की कितनी वसूलता है फीस
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
