नई दिल्ली। पिछले 2 साल के दौरान देशभर में एटीएम (आटोमेटेड टेलर मशीन) की संख्या में 597 की कमी आई है। भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) की एक रिपोर्ट के अनुसार, वर्ष 2017 के आखिर में देशभर में एटीएम की कुल संख्या 2,22,300 थी, जो 31 मार्च, 2019 को घटकर 2,21,703 रह गई।

आरबीआई की रिपोर्ट 'बेंचमार्किंग इंडियाज पेमेंट सिस्टम' में यह भी बताया गया है कि सर्कुलेशन में नकदी की मात्रा के मुकाबले एटीएम से नकदी की निकासी का अनुपात भी भारत में सबसे कम है।
रिपोर्ट के अनुसार, यह नकदी के सर्कुलेशन में कम क्षमता का सूचक है। सर्कुलेशन से अभिप्राय बैंकिंग प्रणाली के माध्यम से नकदी की निकासी, भुगतान और जमा के चक्र है।
हालांकि एटीएम लगाने के मामले में भारत सिर्फ चीन के बाद आता है, जहां 2012 और 2017 के बीच की अवधि के दौरान एटीएम स्थापित करने में सालाना 14 फीसदी की वृद्धि हुई।
रिपोर्ट के अनुसार, हालांकि भारत में एटीएम स्थापित करने के मामले में प्रगति हुई, लेकिन देश की आबादी के मुकाबले इसकी स्थापना की दर अपेक्षाकृत कम है।
रिपोर्ट के अनुसार, बेंचमार्क ग्रुप में सभी देशों में बेहतर स्थापना दर है। हालांकि इस बीच सकारात्मक तथ्य यह है कि 2012 में जहां एक एटीएम पर 10,832 लोग निर्भर थे, वहीं 2017 में एक एटीएम पर 5,919 लोग निर्भर रहने लगे।
यह भी पढ़ें : एसबीआई एटीएम कार्ड से अब नहीं हो सकेगा फ्रॉड, बैंक ने दी बड़ी सुविधा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
