नई दिल्ली। मैकडॉनल्ड्स (McDonald's) की मैक आलू टिक्की बर्गर (McAloo Tikki Burger) में कीड़ा निकलने के बाद उसे 70,000 रुपये का मुआवजा (compensation) देना पड़ा है। हालांकि उपभोक्ता को यह मुआवजा काफी कानूनी लड़ाई के बाद मिला है। दरअसल यह घटना 5 साल पहले हुई थी और दिल्ली राज्य उपभोक्ता आयोग (Delhi State Consumer Commission) ने इस मामले में मैकडॉनल्ड्स (McDonald's) को 70,000 रुपये पीड़ित व्यक्ति को देने का आदेश दिया है।

नोएडा का है मामला
शिकायतकर्ता के अनुसार वह नोएडा स्थित जीआईपी मॉल में गया था, जहां मैकडॉनल्ड्स (McDonald's) में कई सारे फूड आयटम का ऑर्डर दिया। इसमें मैकआलू टिक्की बर्गर (McAloo Tikki Burger) भी शामिल था। टिक्की के कुछ निवाले खाने के बाद ही उसे उल्टियां होने लगी। ध्यान से देखने के बाद उसे अहसास हुआ कि उसने जो खाया है उसमें कीड़ा था।
जब उसने मैकआलू टिक्की खोल कर देखी तो उसने उसके अंदर मच्छर, चींटी और एक कॉकरोच था। जब उसकी हालत काफी बिगड़ी तो वह आउटलेट मालिक के पास गया और उसे अपनी समस्या बताई, लेकिन उसने कोई बात नहीं सुनी।
तब उपभोक्ता फोरम (Consumer Forum) गया पीड़ित
जब उसकी शिकायत मैकडॉनल्ड्स (McDonald's) पर नहीं सुनी गई तो उसने इसकी शिकायत उपभोक्ता फोरम (Consumer Forum) में दी। इसके बाद फूड इंस्पेक्टर (Food inspector) ने वहां जाकर मैकआलू टिक्की की जांच की। बाद में उसने अपनी रिपोर्ट में लिखा की वह बिल्कुल भी सुरक्षित नहीं था।
इस रिपोर्ट के आधार पर सुनाया गया फैसला
फूड इंस्पेक्टर की रिपोर्ट के बाद मैकडॉनल्ड्स (McDonald's) के मैनेजर को पीड़ित व्यक्ति को 70,000 रुपये का मुआवजा देने का आदेश दिया। इस मुआवजा राशि में 895 रुपये इलाज खर्च, 50,000 रुपये उसके मानसिक प्रताड़ना और 20,000 रुपये कानूनी कार्रवाई के लिए देने का आदेश हुआ है।
यह भी पढ़ें : Consumer Forum : दुकानदार ने ठगा है तो ऐसे वसूले पाई-पाई
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications