नई दिल्ली। देश की नई वित्तमंत्री निर्मला सीतारमण (Finance Minister Nirmala Sitharaman) ने अभी नहीं बताया है कि देश के आर्थिक विकास (Economic Development) को रफ्तार देने की दिशा में उनकी क्या योजना है, मगर उत्साही ट्विटरातियों ने सोशल मीडिया मंच पर उनको सलाह देना शुरू कर दिया है। नई वित्तमंत्री का ट्विटर हैंडल बधाई संदेशों से अटा पड़ा है, जिसमें बधाई के साथ-साथ उनको अगले स्तर के आर्थिक सुधार (Economic reform) और आर्थिक विकास केंद्रित कदम उठाने की सलाह दी जा रही है।

देश की पहली महिला वित्तमंत्री
निर्मला सीतारमण के पास वित्त मंत्रालय के साथ-साथ कॉरपोरेट कार्य मंत्रालय का भी प्रभार है। सीतारमण के ट्विटर हैंडल पर उनको दिए गए संदेशों में आगामी बजट, विनिवेश को नया आर्थिक सुधार को लेकर सलाह दी गई है।
कैसी-कैसी सलाह
-शिवम मेहरा ने ट्वीट के जरिए कहा, "हमें कृषि और प्रापर्टी इंडस्ट्री में बड़े निवेश की आवश्यकता (investment required in agriculture and property) है, क्योंकि ये हर कारोबार की रीढ़ हैं। आज कारोबार चल रहा है मगर उम्मीद के स्तर पर नहीं चल रहा है। बाजार में तेजी लाने के लिए कुछ निवेश की जरूरत है।"
-वहीं प्रसेनजीत घोष ने बजट को लेकर ट्वीट के जरिए कहा, "हमें नौकरियों (Jobs) की जरूरत है। कर में कटौती कर निवेश और निर्यात को प्रोत्साहित करें। पीएसयू में विनिवेश करें। इन्फ्रा को प्रोत्साहन दें और एसएमई को मदद करने के लिए श्रम सुधार लाएं।"
-इसी प्रकार जे. वी. नायडू ने ट्वीट के जरिए कहा, "थोड़े पैसे मध्यम वर्ग को दें, शून्य कर की सीमा सालाना 10 लाख तक बढ़ाएं (Increase income tax rebate) ताकि लोगों के पास खर्च करने के लिए पैसे हों और पैसे का आवर्तन हो और अर्थव्यवस्था में तेजी आए।" उन्होंने कहा, " रिटेल सेक्टर में डिजिटल भुगतान करने वाले आमलोगों के लिए जीएसटी (GST) में एक फीसदी रियायत दें।"
जीडीपी (GDP) में आई है गिरावट
पिछले 48 घंटों के दौरान दी गई ये सलाह समझने योग्य हैं, क्योंकि प्रमुख आर्थिक आंकड़ों से अर्थव्यवस्था की खराब तस्वीर सामने आई है। जीडीपी विकास दर में सुस्ती पाई गई और प्रमुख उद्योगों के उत्पादन में कमी आई है। इसके अलावा, संकटग्रस्त कृषि क्षेत्र, बेरोजगारी, कमजोर उपभोक्ता रुझान से अल्पावधि से मध्यावधि के दौरान सुस्ती की आशंका बनी हुई है।
यह भी पढ़े : GST : कारोबारी ऐसे पाएंगे 3000 रुपये की पेंशन, उठाएं फायदा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
