नई दिल्ली। मोदी सरकार (Modi Government) की पहली कैबिनेट (First cabinet) में कई बड़े फैसले लिए गए। इनमें से एक फैसला है कि छोटे कारोबारियों और व्यापारियों (Small businessmen) को कम से कम 3000 रुपये महीने की पेंशन (Pension) दी जाएगी। यह न्यूनतम पेंशन राशि (Minimum pension amount) है और ज्यादातर कारोबारी इससे ज्यादा पेंशन पा सकेंगे। लेकिन इस कारोबारी पेंशन स्कीम (Pension Scheme for traders and businessman) का लाभ कैसे मिलेगी यह जानना जरूरी है। वहीं केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर ने कहा है कि आगामी तीन साल के दौरान करीब पांच करोड़ छोट कारोबारी इस योजना से जुड़ जाएंगे।

पहले जानें स्कीम की शर्तें
छोटे दुकानदार और कारोबारियों के लिए शुरू की जा रही है सामाजिक सुरक्षा योजना (Social security scheme) में पेंशन 60 वर्ष की उम्र में शुरू होगी। न्यूनतम पेंशन राशि (Minimum pension amount) 3,000 रुपए महीने की होगी। इस स्कीम का फायदा उन सभी कारोबारियों को मिलेगा जो जीएसटी (GST) से जुड़े हुए हैं और उनका वार्षिक कारोबार (Annual turnover) 1.5 करोड़ रुपये से कम है।
कारोबारी पेंशन स्कीम फ्री नहीं है (Pension Scheme for traders and businessman is not free)
कारोबारियों को पेंशन देने की यह स्कीम फ्री नहीं (Pension Scheme for traders and businessman is not free) है। इस स्कीम में कारोबारियों को भी अपना हिस्सा जमा कराना होगा। कारोबारी जितना हिस्सा जमा करेंगे सरकार भी उतना ही हिस्सा अपनी तरफ से जमा कराएगी। बाद में इसी फंड से पेंशन की शुरूआत होगी।
कारोबारी पेंशन स्कीम में शामिल होने के लिए आयु सीमा (Age limit for joining the Pension Scheme for traders and businessman)
इस कारोबारी पेंशन योजना (Pension Scheme for traders and businessman) में शामिल होने के लिए उम्र की सीमा 18 साल से लेकर 40 साल तक रखी गई है। इस उम्र के कारोबारियों को इस स्कीम के तहत खुद ही रजिस्ट्रर कराना होगा।
कहां कराना होगा कारोबारी पेंशन स्कीम के लिए रजिस्ट्रेशन (Where to Register for Pension Scheme for traders and businessman)
कारोबारी और व्यापारी इस पेंशन योजना का लाभ लेने के लिए देशभर में कार्यरत 3.25 लाख कॉमन सर्विस केंद्रों (Common service centers) के जरिये पंजीकृत करा सकेंगे। सरकार को उम्मीद है कि 3 साल में देशभर से करीब 5 करोड़ छोटे कारोबारियों का रजिस्ट्रेशन इस योजना में हो जाएगा।
किसको मिलेगा इस योजना का लाभ
कारोबारी पेंशन योजना का लाभ उन सभी मिलेगा जिनका जीएसटी (GST) के तहत वार्षिक कारोबार 1.5 करोड़ रुपये से कम है। ऐसे कारोबारी अगर इस योजना से जुड़ते हैं तो 60 वर्ष की उम्र के बाद उन्हे या उनके परिवार कम से कम 3000 रुपये मासिक पेंशन दी जाने लगेगी।
More From GoodReturns

Lumino Industries IPO: आज बंद हो रहा है मौका! रिटेल की भारी डिमांड, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
