नई दिल्ली। लोकसभा चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) की अगुवाई में नई सरकार के गठन से आर्थिक सुधारों को गति मिलने की उम्मीदों से घरेलू शेयर बाजार (share market) में इस सप्ताह मजबूती के साथ कारोबार हुआ और प्रमुख संवेदी सूचकांक पिछले सप्ताह के मुकाबले बढ़त के साथ बंद हुए। कारोबारी सप्ताह के आखिरी सत्र में बंबई स्टॉक एक्सचेंज (BSE) का 30 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक सेंसेक्स (sensex) पिछले सप्ताह के मुकाबले 279.48 अंकों यानी 0.71 फीसदी की बढ़त के साथ 39,714.20 पर बंद हुआ।

जानें एनएसई में तेजी
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) का 50 शेयरों पर आधारित प्रमुख संवेदी सूचकांक निफ्टी (Nifty) भी पिछले सप्ताह के मुकाबले 78.70 अंकों यानी 0.66 फीसदी की तेजी के साथ 11,922.80 पर बंद हुआ।
अन्य इंडेक्स भी बढ़े
खासतौर से बीएसई के मिड-कैप और स्मॉल-कैप सूचकांकों में एक फीसदी से ज्यादा की तेजी दर्ज की गई। मिड-कैप सूचकांक पिछले सप्ताह के मुकाबले 150.94 अंकों यानी 1.01 फीसदी की तेजी के साथ 15,096.18 पर बंद हुआ, जबकि स्मॉल-कैप सूचकांक 167.48 अंकों यानी 1.14 फीसदी की तेजी के साथ 14,867.04 पर बंद हुआ।
कारोबारी सप्ताह के पहले सत्र में सोमवार को अच्छी लिवाली रहने से सेंसेक्स पिछले सत्र के मुकाबले 248.57 अंकों यानी 0.63 फीसदी की तेजी के साथ 39,683.29 पर बंद हुआ और निफ्टी 80.65 अंकों यानी 0.68 फीसदी की तेजी के साथ 11,924.75 पर रहा। अगले दिन मंगलवार को भारतीय शेयर बाजार में काफी उतार-चढ़ाव रहा और सेंसेक्स 66.44 अंकों यानी 0.17 फीसदी की तेजी के साथ 39,749.73 पर बंद हुआ। निफ्टी भी मामूली चार अंकों की तेजी के साथ 11,928.75 पर बंद हुआ।
कारोबारी सप्ताह के तीसरे सत्र में बुधवार को विदेशी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के कारण घरेलू बाजार में गिरावट दर्ज की गई। सेंसेक्स 247.68 अंकों यानी 0.62 फीसदी की गिरावट के साथ 39,502.05 पर बंद हुआ और निफ्टी 67.65 अंकों यानी 0.57 फीसदी की गिरावट के साथ 11,861.10 पर बंद हुआ।
अगले सत्र में गुरुवार को शेयर बाजार में जोरदार तेजी रही और सेंसेक्स 329.92 अंकों यानी 0.84 फीसदी की बढ़त के साथ 39,831.97 पर बंद हुआ, जोकि रिकॉर्ड क्लोजिंग स्तर है। निफ्टी भी गुरुवार को 84.80 अंकों यानी 0.71 फीसदी की तेजी के साथ रिकॉर्ड क्लोजिंग स्तर 11,945.90 पर रहा।
कारोबारी सप्ताह के आखिरी सत्र में शुक्रवार को सेंसेक्स 117.77 अंकों यानी 0.30 फीसदी की गिरावट के साथ 39,714.20 पर बंद हुआ और निफ्टी भी 23.10 अंकों यानी 0.19 फीसदी की गिरावट के साथ 11,922.80 पर रहा।
सप्ताह के आखिरी सत्र में सेंसेक्स कारोबार के दौरान 40,122.34 तक उछला, इससे पहले 23 मई को सेंसेक्स 40,124.96 तक उछला था, जोकि इसका रिकॉर्ड उंचा स्तर है। निफ्टी भी शुक्रवार को 12,039.25 तक उछला इसके सर्वाधिक उंचा स्तर 12,041.15 के बाद का सबसे ऊंचा स्तर रहा।
यह भी पढ़ें : 2 लाख हैं जेब में तो शुरू करें ये 5 Business, आमदनी का हिसाब नहीं
More From GoodReturns

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty रहेगा मजबूत या आएगी गिरावट? Expert से जानिए किन सेक्टर्स और स्टॉक्स में है कमाई का मौका?

GRSE Share: जून तिमाही में शानदार नतीजे, Profit 44% बढ़ा, Revenue भी मजबूत! आगे क्या होगा?

Godfrey Phillips Share: कमजोर नतीजों से टूटा निवेशकों का भरोसा, शेयर में 8% तक की बड़ी गिरावट

South Korea Market Crash: चिप कंपनियों की बिकवाली से Kospi में दूसरे दिन बड़ी गिरावट, भारत पर कितना असर?

ITR डेडलाइन: रिफंड अटकने से बचाना है तो अभी चेक करें AIS और TIS, वरना होगी परेशानी

Redington Share Price: शानदार नतीजों के दम पर 10% उछला शेयर, खरीदारी का सही समय?

Nifty 25,000 की ओर या आएगा Correction? Banking, NBFC और IT Sector पर Expert की बड़ी राय

भारी बारिश का अलर्ट: बाढ़ में डूबी कार को स्टार्ट न करें, क्लेम पाने का सही तरीका जानें

Manipal Health IPO: ₹9,275 करोड़ का बड़ा दांव, क्या आपको अप्लाई करना चाहिए?

ITR फाइल करने का आज आखिरी मौका: क्या आज के बाद लगेगा जुर्माना? जानें बचने का तरीका



Click it and Unblock the Notifications