नई दिल्ली। देश की प्रति व्यक्ति आय (per capita income) मार्च 2019 को समाप्त वित्त वर्ष में 10 प्रतिशत बढ़कर 10,534 रुपये महीने हो गई है। मोदी सरकार (Modi government) ने राष्ट्रीय आय पर शुक्रवार को जारी आंकड़ों में यह जानकारी दी है। इससे पहले वित्त वर्ष 2017-18 में प्रति व्यक्ति मासिक आय 9,580 रुपये थी।

ये हैं आंकड़े
सांख्यिकी और कार्यक्रम क्रियान्वयन मंत्रालय (Ministry of Statistics and Program Implementation) की तरफ से जारी वित्त वर्ष 2018-19 की सालाना राष्ट्रीय आय (Annual national income) और जीडीपी आंकड़े (GDP figures) के अनुसार, ''वर्तमान मूल्य पर प्रति व्यक्ति आय 2018-19 में 10 प्रतिशत बढ़कर 1,26,406 रुपये (10,533.83 रुपये मासिक) पहुंच जाने का अनुमान है। वर्ष 2017-18 में यह आंकड़ा 1,14,958 रुपये वार्षिक (9,579.83 रुपये मासिक) था।
जीएनआई में बढ़त दर्ज
प्रति व्यक्ति आय (per capita income) देश की समृद्धि का स्वाभाविक संकेतक है। वर्तमान मूल्य पर सकल राष्ट्रीय आय (gross national income) यानी जीएनआई (GNI) 2018-19 में 11.3 प्रतिशत बढ़कर 188.17 लाख करोड़ रुपये रहने का अनुमान है, जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 169.10 लाख करोड़ रुपये थी। कृषि और विनिर्माण क्षेत्रों (Agriculture and manufacturing sector) के कमजोर प्रदर्शन से देश की सकल घरेलू उत्पाद (GDP) 2018-19 वृद्धि चौथी तिमाही में 5.8 प्रतिशत रही।
5 साल में सबसे कम
पिछले पांच साल के दौरान चौथी तिमाही में यह जीडीपी (GDP) की सबसे कम वृद्धि रही है। इससे पहले सकल घरेलू उत्पाद (GDP) वृद्धि 2014-15 के बाद सबसे कम है। इससे पहले 2013-14 में वृद्धि दर सबसे कम 6.4 प्रतिशत रही थी। पूरे वित्त वर्ष की यदि बात की जाये तो 2018-19 में आर्थिक वृद्धि दर 6.8 प्रतिशत रही जो इससे पूर्व वित्त वर्ष में 7.2 प्रतिशत थी
यह भी पढ़ें : Modi Government में सबका कर्ज होगा माफ, जानें योजना और नियम
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications