नई दिल्ली। वैश्विक स्तर पर गोल्ड (Gold) की चमक तेज होने के बीच खुदरा जेवराती मांग कमजोर पड़ने से बीते सप्ताह दिल्ली सर्राफा बाजार में सोना 60 रुपये की साप्ताहिक गिरावट में 32,810 रुपये प्रति 10 ग्राम के रेट पर आ गया। वहीं औद्योगिक ग्राहकी में कमी आने से चांदी (silver) भी 190 रुपये उतरकर 37,410 रुपये प्रति किलोग्राम के रेट पर आ गई।

ग्लोबल मार्केट में बढ़े सोने के रेट (Gold rate)
सराफा बाजार के जानकारों के अनुसार दुनिया की अन्य प्रमुख मुद्राओं के बास्केट में डॉलर के कमजोर पड़ने से गोल्ड (Gold) की चमक बढ़ गई है। लंदन एवं न्यूयॉर्क से मिली जानकारी के अनुसार, वहाँ सोना हाजिर गत सप्ताह 7.45 डॉलर की साप्ताहिक बढ़त के साथ शुक्रवार को 1,284.70 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। जून का अमेरिकी सोना वायदा भी 6.00 डॉलर की तेजी के साथ सप्ताहांत पर 1,284.30 डॉलर प्रति औंस पर पहुंच गया। हालांकि इसी दौरान सप्ताह में अंतरराष्ट्रीय बाजार में चांदी (silver) 14.55 डॉलर प्रति औंस पर स्थिर रही।
8 ग्राम वाली गिन्नी की कीमत स्थिर रही
वैश्विक तेजी के बावजूद देश में मांग की सुस्ती से बीते सप्ताह के दौरान सोना स्टैंडर्ड 60 रुपये की साप्ताहिक गिरावट में 32,810 रुपये प्रति 10 ग्राम पर आ गया। सोना (Gold) बिठूर भी इतनी ही गिरावट के साथ 32,640 रुपये प्रति दस ग्राम पर आ गया। 8 ग्राम वाली गिन्नी हालांकि 26,500 रुपये के रेट पर टिकी रही।
सिल्वर मार्केट का हाल
बीते सप्ताह में चांदी (silver) हाजिर 190 रुपये कम होकर 37,410 रुपये प्रति किलोग्राम पर आ गई। चांदी वायदा 200 रुपये की साप्ताहिक गिरावट में सप्ताहांत पर 36,380 रुपये प्रति किलोग्राम बोली गई। चांदी (silver) सिक्का लिवाली और बिकवाली में क्रमश: 79 हजार रुपये और 80 हजार रुपये प्रति सैकड़ा पर टिके रहे।
यह भी पढ़ें : पुराना Mobile बेचने में रखें ये सावधानी, नहीं तो लुटना तय
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
