नई दिल्ली। रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने मार्च महीने में 94 लाख नए ग्राहक अपने नेटवर्क में जोड़े हैं। उधर वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के 1.45 करोड़ और एयरेटेल (Airtel) के करीब 1.51 करोड़ ग्राहक कम हो गए हैं। इसका नतीजा यह रहा है कि देश की टेलीडेन्सिटी पहले के मुकाबले 1.82 फीसदी घट गई है। मार्च 2019 में देश की टेलीडेन्सिटी 90.11 फीसदी पर गई है जो पहले 91.86 फीसदी थी। भारतीय दूरसंचार नियामक प्राधिकरण यानी ट्राई (TRAI) ने देश के टेलीकाम सेक्टर से जुड़े यह आंकड़े जारी किए हैं। इस आंकड़े के अनुसार, इस समय देश में लगभग 102 करोड़ मोबाइल ग्राहक हैं। हालांकि एक्टिव यूजर के मामले में रिलायंस जियो (Reliance Jio) इन दोनों कंपनियों से काफी पीछे है।

रिलायंस जियो (Reliance Jio) के ही ग्राहक बढ़े
रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने मार्च 2019 में 94 लाख नए ग्राहक जोड़े हैं। इसको मिलाकर अब रिलायंस जियो (Reliance Jio) के 30.7 करोड़ ग्राहक हो गए हैं। वहीं, वोडा आइडिया (Vodafone Idea) के 1.45 करोड़ ग्राहक घटे हैं, जबकि एयरटेल (Airtel) के 1.51 करोड़ ग्राहक घटे हैं। इसके बाद वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के 39.5 करोड़ उपभोक्ता बचे हैं, जबकि एयरटेल (Airtel) के 32.5 करोड़ उपभोक्ता बचे हैं।
एक्टिव यूजर्स में एयरटेल (Airtel) सबसे आगे
एयरटेल (Airtel) का भारतीय दूरसंचार बाजार में 27.99 फीसदी का मार्केट शेयर है। वहीं वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का 33.98 फीसदी मार्केट शेयर है, जबकि Jio का मार्केट शेयर 26.4 फीसदी है। जहां तक एक्टिव यूजर्स की बात है तो एयरटेल (Airtel) के 100 फीसदी एक्टिव यूजर्स हैं, जबकि वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) के 93.27 फीसदी ग्राहक ही एक्टिव हैं। इस मामले में रिलायंस जियो (Reliancr Jio) सबसे पीछे है और उसके लगभग 84 फीसदी ग्राहक की एक्टिव यूजर्स हैं। इंटरनेट सेग्मेंट की बात करें तो इस समय एयरटेल (Airtel) का मार्केट शेयर 20.35 फीसदी, वोडाफोन आइडिया (Vodafone Idea) का 19.57 फीसदी और रिलायंस (Reliance Jio) का 54.45 फीसदी मार्केट शेयर है।
यह भी पढ़ें : Reliance jio का बड़ा तोहफा, बिना कुछ करे मिलेगा 1 साल तक फायदा
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
