नई दिल्ली। अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों (Anil Ambani group companies) ने कांग्रेसी अखबार नेशनल हेराल्ड (National Herald) सहित कई देसी, विदेशी मीडिया घरानों के अलावा कांग्रेसी नेताओं के खिलाफ मानहानि के मुकदमे वापस लेने का निर्णय किया है। अनिल अंबानी ग्रुप ने राफेल (Rafael) मामले को लेकर छपे लेखों और हुई बयानबाजी के खिलाफ कोर्ट गईं थी। अब अनिल अंबानी ग्रुप ने फैसला किया है कि वह सुप्रीम कोर्ट में लंबित मुकदमों को वापस लेगी।

ये है अनिल अंबानी ग्रुप का बयान
अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों (Anil Ambani group companies) के प्रवक्ता ने कहा, 'हमें लगता है कि कुछ खास लोग और कंपनियों ने रिलायंस ग्रुप और दसॉ एविएशन के बीच हुए ऑफसेट अग्रीमेंट को लेकर जो बयान दिए थे, वे लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजनीतिक हित साधने के लिए थे। चूंकि, यह मामला सुनवाई के लिए सुप्रीम कोर्ट में लंबित है, इसलिए रिलायंस ग्रुप ने उन लोगों और कंपनियों के खिलाफ दायर मानहानी का मुकदमा वापस लेने का फैसला किया।'
विपक्षी पार्टी के वकील ने भी की पुष्टि
इस मामले की सुनवाई सिविल एवं सत्र न्यायाधीश पी. जे. तमाकुवाला की अदालत में चल रही है। नेशनल हेराल्ड (National Herald) के वकील पी. एस. चम्पनेरी और कुछ अन्य ने कहा कि अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों (Anil Ambani group companies) के वकील रसेश पारिख ने हमें इस बारे में सूचित कर दिया है कि उन्हें समूह से मानहानि मामले को वापस लेने के बारे में निर्देश मिल चुका है। उन्होंने कहा ग्रीष्म अवकाश के बाद अदालत की कार्यवाही शुरू होने के बाद मुकदमे को वापस लेने की औपचारिक प्रक्रिया शुरू होगी।
इन लोगों और पत्रकार पर किया था मुकदमा
अनिल अंबानी ग्रुप की कंपनियों (Anil Ambani group companies) की रिलायंस डिफेंस, रिलायंस इन्फ्रास्ट्रक्चर और रिलायंस एयरोस्ट्रक्चर ने कांग्रेस नेता सुनील जाखड़, रणदीप सिंह सुरजेवाला, ओमान चांडी, अशोक चह्वान, अभिषेक मनु सिंघवी, संजय निरूपम, शक्ति सिंह गोहिल, कुछ पत्रकारों और नेशनल हेराल्ड (National Herald) के खिलाफ मानहानि का मामला दर्ज किया था। मानहानि मामला नेशनल हेराल्ड के संपादक जफर आगा और अखबार द्वारा प्रकाशित आलेख के लेखक विश्व दीपक के खिलाफ भी दायर किया गया था।
यह भी पढ़ें : 13 हजार देकर लें Wagon R, बाकी पैसा 1210 रुपये की किस्त में चुकाएं
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
