नई दिल्ली। आप कार खरीदना चाहते हैं और अभी तक पैसों की दिक्कतों के कारण नहीं खरीद पाएं है तो अब आपके पास मौका है। मारुति (Maruti) अपने पुरानी या सेकेंड हैंड कार (second hand car) के शोरूम से मारुति वैगन आर (Maruti Wagon R) केवल 65,000 रुपये में दे रही है। अगर आपके पास 65,000 रुपये भी नहीं है तो आप इस कार को किस्तों पर भी ले सकते हैं। ये लोन आप कहीं से भी ले सकते हैं, लेकिन अगर मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू (Maruti Suzuki True Value)से ही लोन लेना चाहते हैं तो कंपनी आपको 52,000 रुपये तक का लोन भी देगी। यह लोन अधिकतम 5 साल की अवधि के लिए लिया जा सकता है। अगर आप 52 हजार रुपये का लोन लेते हैं तो आपकी किस्त 1210 रुपये आएगी। कंपनी 14 फीसदी ब्याज चार्ज करती है। इस प्रकार आप केवल 13,000 रुपये के डाउन पेमेंट पर मारुति वैगन आर (Maruti Wagon R) ले सकते हैं।

सभी बड़ी कार कंपनियां बेच रही हैं पुरानी कारें
देश की ज्यादातर कार कंपनियां सेकेंड हैंड कार (second hand car) के बाजार में हैं। सभी कंपनियों के अपने सेकेंड हैंड कार (second hand car) के लिए शोरूम खोल रखे गए हैं। इनमें महिंद्रा फर्स्ट चॉइस, मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू (Maruti Suzuki True Value), Droom, हुंडई समेत कई कंपनियां शामिल हैं।
सेकेंड हैंड कार (second hand car) लेने पर मिलती है वारंटी
मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू (Maruti Suzuki True Value) अपने यहां से खरीदी गई सेकेंड हैंड कार (second hand car) पर 1 साल की वारंटी और 3 फ्री सर्विस देती है। मारुति हर सेकेंड हैंड कार (second hand car) को ठीक से सही करती है और उसे सर्टिफाइड करती है। यहां पर कार खरीदने पर एक और फायदा होता है कि कंपनी हर कार के कागजों की जांच के अलावा उसकी हिस्ट्री भी चेक करती है। ऐसे में यहां से कार खरीदने पर सही कार मिलने की तसल्ली रहती है।
ऑनलानइ चेक करें मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू (Maruti Suzuki True Value) में कारें
65 हजार रुपये में मिलने वाली मारुति वैगन आर (Maruti Wagon R) कार गुजरात के भावनगर के शोरूम में उपलब्ध है। इसी प्रकार आप अपने पास के मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू (Maruti Suzuki True Value) शो-रूम में उपलब्ध कारों के बारे में भी ऑनलाइन जानकारी कर सकते हैं। फिलहाल मारुति ट्रू वैल्यू में 8362 से ज्यादा सर्टिफाइड सेकेंड हैंड कार (second hand car) उपलब्ध हैं। यहां पर अच्छी कंडीशन की स्विफ्ट करीब 2.50 लाख में आराम से उपलब्ध है। पुरानी स्विफ्ट के अलावा कंपनी के ऑल्टो, मारुति वैगन आर (Maruti Wagon R) और सेलेरियो जैसे मॉडल आसानी से लिए जा सकते हैं।
कारों के बारे में है क्या क्या जानकारी
मारुति सुजुकी ट्रू वैल्यू (Maruti Suzuki True Value) में सेकेंड हैंड कार (second hand car) के बारे में पूरी जानकारी दी जाती है। इस जानकारी में कार का मॉडल, कितने किलोमीटर चली हुई और उसका रंग क्या है। इसके अलावा कार किस मॉडल की है। यहां पर सेकेंड हैंड कार (second hand car) के ओनर के बारे में भी जानकारी दी जाती है। अगर आप पसंद आई कार की टेस्ट राइड करना चाहते हैं तो यह सुविधा भी ऑनलाइन उपलब्ध है। यहां पर आप अपनी टेस्ट राइड बुक कर सकते हैं।
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications