नई दिल्ली। भारी-भरकम सार्वजनिक क्षेत्र के खर्च के मामले में राजमार्ग विकास शीर्ष स्तर पर रहा है, लेकिन राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (NDA) सरकार के कार्यकाल में निजी क्षेत्र के निवेश की चाहत काफी कम रही है। इसकी एक बड़ी वजह यह है कि गैर-निष्पादित परिसंपत्ति (NPA) के भारी बोझ के कारण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक (Bank) इस क्षेत्र को कर्ज देने से कतराते हैं।

नवोन्मेषी हाइब्रिड एन्युटी मॉडल
नवोन्मेषी हाइब्रिड एन्युटी मॉडल-एचएम में राजमार्ग की कई परियोजनाएं प्रदान किए जाने और ईपीसी-इंजीनियरिंग, प्रोक्योरमेंट एंड कंस्ट्रक्शन-अनुबंध की व्यवस्था से डेवलपरों को काफी सुकून मिला, लेकिन इससे उनको विशुद्ध रूप से बीओटी-बिल्ड-ऑपरेट-ट्रांस्फर परियोजनाओं के लिए बोली लगाने की अपेक्षित अनुमति नहीं मिली। उधर, निजी क्षेत्र से वित्तीय जोखिम सार्वजनिक क्षेत्र के राष्ट्रीय राजमार्ग विकास प्राधिकरण (एनएचएआई) की तरफ आ जाने से एनएचएआई का तुलनपत्र आवश्यकता से अधिक बड़ा बन गया है।
एक मॉडल यह भी
सरकार ने मुख्य रूप से एचएएम और ईपीसी के जरिए सड़क परियोजनाएं प्रदान की हैं, जो विशुद्ध रूप से सार्वजनिक वित्तपोषित मॉडल हैं। सरकार की ओर से एनएचएआई एक एचएएम परियोजना के लिए कुल लागत का 40 फीसदी निर्गत करता है। यह परियोजना 2016 के आरंभ में शुरू की कई थी। इसके तहत बाकी 60 फीसदी की व्यवस्था डेवलपरों को करना होता है। ईपीसी मॉडल में पूरी रकम सरकारी एजेंसी की तरफ प्रदान की जाती है। पिछले चार सालों के दौरान देश में मुख्य रूप से दोनों मॉडलों के माध्यम से राजमार्गों का विकास हुआ है।
एचएएम मॉडल में अब मंदी
मगर जानकार बताते हैं कि एचएएम मॉडल भी अब मंद पड़ गया है, क्योंकि राजमार्ग परियोजनाओं के लिए बैंक कर्ज देने में काफी सतर्कता बरत रहे हैं। एक प्राइवेट डेवलपर के मुखिया ने कहा, "बैंकों को कई राजमार्ग परियोजनाओं की लागत राशि पर यकीन नहीं हो रहा है। वे निजी क्षेत्र की जरूरतों की पूर्ति के लिए पर्याप्त धन देने को तैयार नहीं हैं। एचएएम परियोजनाओं में निश्चित तौर पर डेवलपरों के मौजूदा दायित्व का ध्यान रखा जाना चाहिए।"
डेलॉयट इंडिया की भी यही राय
डेलॉयट इंडिया के पार्टनर विश्वास उदगिरकर भी इस बात से इत्तेफाक रखते हैं। उन्होंने कहा कि बैकिंग प्रणाली रोड सेक्टर को बहुत मदद नहीं कर रही है। उन्होंने कहा, "रोड सेक्टर में प्राइवेट सेक्टर की दिलचस्पी सीमित है, क्योंकि डेवलपर संकट में हैं और एनपीए काफी उच्च स्तर पर जा चुका है।"
7400 किलोमीटर की सड़कें एलाट कीं
वित्त वर्ष 2018 में एनएचएआई ने 7,400 किलोमीटर की सड़क परियोजनाओं की निविदा प्रदान की। अधिकांश परियोजनाएं मार्च में प्रदान की गईं। 2017-18 में 3,400 किलोमीटर की एचएएम परियोनाएं प्रदान की गईं। वित्त वर्ष 2019 के आरंभ में एनएचएआई ने 300 किलोमीटर सड़क योजना का अवार्ड एचएएम के माध्यम से किया।
यह भी पढ़ें : Modi Government बनी तो सबका कर्ज होगा माफ, जानें योजना और नियम
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
