बेंगलुरू। भारत की अग्रणी वेलनेस कंपनी हिमालया ने भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली (Indian cricket captain Virat Kohli) और युवा विकेटकीपर ऋषभ पंत (Wicket keeper Rishabh Pant) को 'हिमालया मैन फेस केयर रेंज' का ब्रांड एम्बेसडर (Brand ambassador) बनाया है। इस करार के तहत किए जाने वाले पहले विज्ञापन में दोनों खिलाड़ी कंपनी के विभिन्न उत्पादों का प्रचार करते हुए दिखेंगे। इस डील को लेकर पैसों का खुलासा नहीं किया गया है, लेकिन आमतौर पर ऐसे अनुबंध में बहुत पैसा दिया जाता है।

अपनी तरह के पहले टीवीसी में विराट और ऋषभ हिमालया मेन के नवीनतम प्रस्ताव, ''लुकिंग गुड..एण्ड लविंग इट'' पर रैप करते दिख रहे हैं। पिछले कई सालों से असली जिंदगी के नायकों (खिलाड़ियों) के साथ हिमालया का सहयोग हिमालया की हर व्यक्ति की जिंदगी में वैलनेस पार्टनर बनने की प्रतिबद्धता के अनुरूप है।
इस करार पर कोहली ने कहा, "मैं टीम हिमालया का हिस्सा बनकर काफी खुश हूं। यह एक भरोसेमंद उत्पाद है और मेरे पसंदीदा उत्पादों में से भी है। मैं लंबे समय से इसके उत्पादों का उपयोग करता आ रहा हूं।"
पंत ने कहा, "मैं इस करार से काफी खुश हूं। हिमालया 88 साल से लोगों को स्वास्थय और खुशी से भरपूर जिंदगी जीने में मदद करता है। मैं पुरुषों के लिए बनाए गए इस उत्पाद के साथ जुड़ने पर गर्व महसूस करता आ रहा हूं। मेरे जैसे युवा हमेशा से अपने आप को संवारने के लिए अच्छे उत्पादों की तलाफ में रहते हैं। उनके लिए सबसे सही समाधान हिमालया मैन है।"
हिमालया ड्रग कंपनी के बिजनेस हेड (कंज्यूमर प्रोडक्ट्स डिवीजन) राजेश कृष्णमूर्ति ने कहा, "पर्सनल केयर के क्षेत्र में पुरुषों की ग्रूमिंग सबसे तेजी से बढ़ते हुए सेक्टरों में से एक है। हिमालया मेन अच्छा दिखने के नए ट्रेंड में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा। 'लुकिंग गुड.. एण्ड लविंग इट' का सिद्धांत ब्रांड के 'वैलनेस इन एवरी होम एण्ड हैप्पीनेस इन एवरी हार्ट' के उद्देश्य व स्टाईल को जीवंत करता है। विराट और रिषभ युवाओं के आदर्श हैं, इसलिए वो हमारी पहली पसंद हैं। ये दोनों हर युवा को अच्छा दिखने और आत्मविश्वास से भरने के ब्रांड के वायदे का मूर्त रूप हैं।"
हिमालया मेन्स ग्रूमिंग श्रृंखला में पिंपल केयर, ऑईल केयर और एक्टिव स्पोर्ट्स फेस वॉश का विस्तृत संग्रह शामिल है। इसमें हेयर स्टाईलिंग जेल्स एवं उन्नत फेस और बीयर्ड वॉश की विस्तृत श्रृंखला भी है। यह पूरी श्रृंखला भारत में सभी रिटेल स्टोरों और अमेजन, फ्लिपकार्ट एवं नाइका जैसे अग्रणी ई-कॉमर्स स्टोरों पर भी उपलब्ध है।
यह भी पढ़ें : तारक मेहता का उल्टा चश्मा : चौंकाने वाली है बच्चों की 1 दिन की फीस
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
