नई दिल्ली। हाउसिंग फाइनेंस प्रमुख एचडीएफसी लिमिटेड (HDFC) ने मॉर्गेज गारंटीड होम लोन (Mortgage guarantee home loan) के लिए इंडिया मॉर्गेज गारंटी कॉर्पोरेशन (India Mortgage Guarantee Corporation) यानी आईएमजीसी (IMGC) के साथ टाई-अप किया है। एचडीएफसी का कहना है कि इस पार्टनरशिप का मुख्य उद्देश्य होम लोन (home loan) के बाजार में अपनी पैठ बनाते हुए उपभोक्ताओं के कई नई सुविधाएं देना है। एचडीएफसी (hdfc) इसके बाद उन ग्राहकों को भी होम लोन (home loan) आसानी से उपलब्ध करा सकेगा जो सेवानिवृत्ति (Home loan after retirement) के बाद चाहते हैं।

इस पार्टनरशिप से 3 कैटेगरी के लोगों को मिलेगा फायदा
यह पार्टनरशिप 3 अलग-अलग स्तर के ग्राहकों के लिए फायदेमंद रहेगी। एचडीएफसी (hdfc) की मैनेजिंग डायरेक्टर रेनू सूद ने बताया कि यह मध्यम उम्र के नौकरी करने वाले ग्राहकों के साथ-साथ अपना कारोबार करने वाले ग्राहकों को फायदा पहुंचाएगी। वहीं नौकरीपेशा युवाओं के साथ-साथ ही बड़े स्तर पर ऐसे ग्राहकों को भी लाभ मिलेगा जो अभी तक नौकरी नहीं कर रहे हैं।
एचडीएफसी (hdfc) की मैनेजिंग डायरेक्टर रेनू सूद ने बताया कि हम हाउसिंग फाइनेंस के क्षेत्र में भी मजबूत बनना चाहते हैं। उन्होंने कहा कि आईएमजीसी (imgc) के साथ समझौता इस दिशा में बड़ा कदम साबित होगा। मॉर्गेज गारंटी (Mortgage guarantee) पहले से ही अंतर्राष्ट्रीय बाजार में प्रचलन में है और इस पार्टनरशिप उनके ग्राहकों को बड़े स्तर पर विविधता प्रदान करेगी। उन्होंने कहा कि यह पार्टनरशिप भारत सरकार की मत्वाकांक्षीय योजना प्रधानमंत्री आवास योजना (Pradhan Mantri Awas Yojana) के तहत सभी लोगों को 2022 तक घर मुहैया कराने की दिशा में भी सहायक सिद्ध होगी।
वहीं आईएमजीसी (imgc) के सीईओ महेश मिश्रा का कहना है कि एचडीएफसी लिमिटेड हाउसिंग फाइनेंस (hdfc) के क्षेत्र में अग्रणी कंपनी है। हम सभी इस बात के गवाह हैं कि भारत के हाउसिग फाइनेंस सेक्टर में हमारे उत्पाद बेहतरीन स्वीकायर्ता के साथ बने हुए हैं। हम देख रहे हैं कि मॉर्गेज गारंटी (Mortgage guarantee) सभी स्तरों पर कारगर साबित हो रहा है।
मॉर्गेज गांरटी (Mortgage guarantee) या मॉर्गेज इंश्योरेंस (Mortgage insurance) ने अमेरिका में 15 प्रतिशत जबकि कनाडा में 22 प्रतिशत बाजार पर अपनी छाप छोड़ी है। इसी तरह से मॉर्गेज गारंटी (Mortgage guarantee) भारत में भी 5 से 20 प्रतिशत की बढ़त के साथ कर्जदारों पर अपना प्रभाव छोड़ने में कामयाब रही है।
यह भी पढ़ें : तारक मेहता का उल्टा चश्मा : चौंकाने वाली है बच्चों की 1 दिन की फीस
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
