नई दिल्ली। कमजोर वर्ग के परिवारों की महिलाओं के लिए केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (pradhan mantri ujjwala yojana) को 1 मई 2016 को उत्तर प्रदेश के बलिया में लॉन्च किया गया था। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (pradhan mantri ujjwala yojana) यानी पीएमयूवाई (PMUY) के तहत सरकार गरीबी रेखा से नीचे जीवन यापन करने वाले परिवारों को घरेलू रसोई गैस का कनेक्शन (LPG Gas connection) देती है। प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (PMUY) केंद्र सरकार के पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय के सहयोग से चलाई जा रही है। ग्रामीण इलाके में खाना पकाने के लिए परंपरागत रूप से लकड़ी और गोबर के उपले का इस्तेमाल किया जाता है। इससे निकलने वाले धुएं का खराब असर महिलाओं के स्वास्थ्य पर पड़ता है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) से ऐसी महिलाओं को राहत मिलती है।

किसे मिल सकता है पीएमयूवाई (PMUY) का लाभ?
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना (pradhan mantri ujjwala yojana) में साल 2011 की जनगणना के हिसाब से जो परिवार बीपीएल (BPL) कैटेगरी में आते हैं, उन्हें पीएमयूवाई (PMUY) का लाभ मिल सकता है। इस योजना के तहत कुल 8 करोड़ BPL परिवारों को फ्री में घरेलू रसोई गैस का कनेक्शन (LPG Gas connection) उपलब्ध कराने का लक्ष्य है।
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का हेल्पलाइन नंबर (helpline number of Pradhan Mantri Ujjwala Yojana or pmuy)
प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना का हेल्पलाइन नंबर (helpline number of Pradhan Mantri Ujjwala Yojana or pmuy) 1906 है। इस नबंर पर चौबीसों घंटे फोन मिलाकर इस योजना की जानकारी और लाभ लिया जा सकता है।
कौन ले सकता है प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) का लाभ
-आवेदक का नाम SECC-2011 के आंकड़ों में होना चाहिए
-आवेदक महिला होनी चाहिए जिसकी उम्र 18 साल से कम ना हो
-महिला बीपीएल (BPL) परिवार से ही होनी चाहिए
-महिला का एक बचत खाता किसी राष्ट्रीय बैंक में होना अनिवार्य है
-आवेदक के घर में किसी के नाम से पहले से कोई घरेलू रसोई गैस का कनेक्शन (LPG Gas connection) नहीं होना चाहिए
-आवेदक के पास बीपीएल कार्ड और और बीपीएल राशन कार्ड होना चाहिए
यह भी पढ़ें : ये है PMAY हेल्पलाइन नंबर, सस्ते Home Loan के लिए करें डायल
1,600 रुपये की सहायता भी मिलेगी
मोदी सरकार (Modi Government) की प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) में हर योग्य बीपीएल परिवार को वित्तीय सहायता योजना के तहत पीएमयूवाई (PMUY) में 1600 रुपये की आर्थिक सहायता देती है। यह रकम घरेलू रसोई गैस का कनेक्शन (LPG Gas connection) खरीदने के लिए दी जाती है। इसके साथ ही चूल्हा खरीदने और पहली बार गैस सिलेंडर (LPG cylinder) भराने में आने वाले खर्च को भी सरकार ही उठाती है। प्रधानमंत्री उज्जवला योजना (PMUY) के बारे में ज्यादा जानकारी के लिए मंत्रालय की वेबसाइट चेक करें : http://www.petroleum.nic.in/sites/default/files/pmuy.pdf
या यहां चेक करें : http://www.pmujjwalayojana.com/
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

SEBI का नया नॉमिनेशन नियम: 1 सितंबर से पहले ये काम नहीं किया तो अटक सकता है आपका निवेश

Gold Price Today: 30 अगस्त को सोने के भाव में स्थिरता, खरीदारी से पहले देखें अपने शहर के लेटेस्ट रेट

Forex Reserve Record: भारत के खजाने में ऐतिहासिक उछाल, आम आदमी और बाजार पर क्या होगा असर?

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

29 अगस्त को सोना हुआ सस्ता: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

सितंबर में बैंक रहेंगे कई दिन बंद: घर से निकलने से पहले चेक कर लें छुट्टियों की पूरी लिस्ट

28 अगस्त को सोने के दाम में हल्की नरमी, जानें आपके शहर में क्या है 22K और 24K का ताजा भाव?

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
