नई दिल्ली। दिल्ली में चुनाव से ठीक पहले 4 दिनों में पेट्रोल (petrol) 1 रुपये प्रति लीटर से ज्यादा सस्ता हो गया है वहीं डीजल (diesel) के भी दाम 46 पैसे प्रति लीटर तक घट गए हैं। दिल्ली में गुरुवार को जहां पेट्रोल (petrol) का दाम 72.84 रुपये प्रति लीटर था, वह आज यानी रविवार को 71.73 रुपये प्रति लीटर हो गया। इसी प्रकार दिल्ली में गुरुवार को जहां डीजल 66.56 रुपये प्रति लीटर था, आज यानी रविवार को यह 66.11 रुपये प्रति लीटर हो गया। इस प्रकार डीजल (diesel) में भी 45 पैसे प्रति लीटर की कमी दर्ज की गई।

लोकसभा चुनाव के छठे चरण में दिल्ली की सात सीटों समेत देश के सात राज्यों की 59 लोकसभा सीटों पर रविवार को मतदान हो रहा है। इससे पहले पेट्रोल के दाम में रविवार को इस साल की सबसे बड़ी गिरावट दर्ज की गई है। उर्जा विशेषज्ञ बताते हैं कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में पिछले दिनों तेल के दाम में आई गिरावट के कारण पेट्रोल और डीजल (diesel) के दाम में कमी की गई है। हालांकि उनका यह भी मानना है कि पेट्रोल (petrol) और डीजल की कीमत निर्धारण में कई और कारकों को ध्यान में रखा जाता है।
रविवार के पेट्रोल के रेट (sunday petrol rate)
-दिल्ली में अब एक लीटर पेट्रोल (petrol) की कीमत 71.73 रुपये।
-कोलकाता में अब एक लीटर पेट्रोल (petrol) की कीमत 73.79 रुपये।
-मुम्बई में अब एक लीटर पेट्रोल (petrol) की कीमत 77.34 रुपये।
-चेन्नई में अब एक लीटर पेट्रोल (petrol) की कीमत 74.46 रुपये।
गुरुवार को चार महानगरों में पेट्रोल के रेट
-दिल्ली में एक लीटर पेट्रोल (petrol) की कीमत 72.84 रुपये
-कोलकाता में एक लीटर पेट्रोल (petrol) की कीमत 74.88 रुपये
-मुम्बई में एक लीटर पेट्रोल (petrol) की कीमत 78.44 रुपये
-चेन्नई में एक लीटर पेट्रोल (petrol) की कीमत 75.63 रुपये
एंजेल ब्रोकिंग के इनर्जी व करेंसी रिसर्च मामलों के डिप्टी वाइस प्रेसिडेंट अनुज गुप्ता ने कहा कि पिछले दिनों अंतर्राष्ट्रीय बाजार में तेल के दाम में भारी उतार-चढ़ाव रहा है जिसका असर भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम पर भी सीधे तौर पर देखा जाता है, लेकिन तेल कंपनियां कीमत निर्धारण में कई और कारकों को ध्यान में रखती हैं। हालांकि उन्होंने यह भी कहा कि अंतर्राष्ट्रीय बाजार में ब्रेंट क्रूड का भाव अभी भी 70 डॉलर प्रति बैरल से उपर बना हुआ है इसलिए आगे तेल के दाम में राहत की गुंजाइश कम है।
यह भी पढ़ें : जानें SBI हर सेवा की कितनी वसूलता है फीस
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
