नई दिल्ली। मैकडोनाल्ड (McDonald's) का आखिरकार पूरे भारत में अपना कारोबार चलाने का मौका मिल गया है। मैकडोनाल्ड (McDonald's) ने घोषणा की है कि उसने अपने पूर्व भागीदार विक्रम बख्शी (Vikram Bakshi) के साथ चल समझौता कर लिया है। यह समझौता कोर्ट के बाहर (Out of court settlement) किया गया है, हालांकि मैकडोनाल्ड (McDonald's) ने इस बात का खुलासा नहीं किया है कि वह इस समझौते के लिए विक्रम बख्शी (Vikram Bakshi) को कितने पैसे चुकाएगी। इस समझौते के तहत मैकडोनाल्ड (McDonald's) ने विक्रम बख्शी (Vikram Bakshi) की संयुक्त उद्यम में पूरी हिस्सेदारी खरीद ली है। इस संयुक्त उद्यम (joint venture) के तहत देश के उत्तरी और पूर्वी भाग में मैकडोनाल्ड (McDonald's) रेस्तरां चलाये जा रहे थे। अब मैकडोनाल्ड (McDonald's) इन आउटलेट के भविष्य का फैसला करेगी।

विक्रम बख्शी चला रहे थे मैकडोनाल्ड (McDonald's) के 160 आउटलेट
विक्रम बख्शी (Vikram Bakshi) ने मैकडोनाल्ड (McDonald's) का पहला रेस्तरां 1990 के मध्य में खोला था और उत्तरी और पूर्वी भारत में करीब 160 आउटलेट खोल लिए थे। अब आगे आने वाले हफ्तों में मैकडोनाल्ड इंडिया (McDonald's india) 160 आउटलेट का रिव्यू करेगी। इसके बाद तय होगा कि इन आउटलेट में कितने चलेंगे और कितने बंद किए जाएंगे।
ये था विवाद
मैकडोनाल्ड (McDonald's) और विक्रम बख्शी (Vikram Bakshi) का लंबे समय से विवाद चल रहा था। कंपनी ने एक बयान में कहा कि विक्रम बख्शी (Vikram Bakshi) के साथ समझौते के बाद कनाट प्लाजा रेस्तरां प्राइवेट लि. (CPRL) अब पूरी तरह मैकडोनाल्ड इंडिया प्राइवेट लि. (MIPL) तथा उसकी सहयोगी मैकडोनाल्ड ग्लोबल मार्केट एलएलसी की हो गई है। समझौते के तहत मैकडोनाल्ड ग्लोबल मार्केट (MGM) ने सीपीआरएल (CPRL) में 50 प्रतिशत इक्विटी हिस्सेदारी खरीदी है। यह हिस्सेदारी शुरू से बख्शाी तथा उनकी संबद्ध इकाई के पास थी।
देश के दो भागों में चल रहे थे McDonald's के रेस्टरां
सीआरपीएल (CPRL) मैकडोनाल्ड (McDonald's) के उत्तरी और पूर्वी भारत में रेस्तरां का परिचालन करती थी। हालांकि कंपनी ने सौदे की राशि का खुलासा नहीं किया। इससे पहले, मैकडोनाल्ड (McDonald's) और विक्रम बख्शी (Vikram Bakshi) ने राष्ट्रीय कंपनी विधि अपीलीय न्यायाधिकरण (NCLAT) से सोमवार को कहा था कि वे अपने पांच साल पुराने विवाद को सुलझाने की दिशा में काम कर रहे हैं।
यह भी पढ़ें : Reliance बदलेगी 50 लाख किराना कारोबारियों का भाग्य, कराएगी मोटी कमाई
More From GoodReturns

IPO रिफंड का पैसा खाली न छोड़ें: 2-4 दिनों के लिए निवेश के ये विकल्प हैं बेस्ट

Shiprocket IPO: निवेश से पहले जानें UPI-ASBA की डेडलाइन और रिस्क, क्या FD से बेहतर है रिटर्न?

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन

स्वतंत्रता दिवस सेल: खत्म होने में 48 घंटे, HDFC-SBI कार्ड पर 10% छूट पाने का सही तरीका

Shiprocket Listing Today: शेयर बाजार में धमाकेदार एंट्री! क्या ₹120 के पार खुलेगा भाव?



Click it and Unblock the Notifications