मुम्बई। शेयर बाजार शुक्रवार को गिरावट के साथ बंद हुआ। कारोबार के अंत में बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (sensex) 95.92 अंक की गिरावट के साथ 37,462.99 अंक के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (nifty) 22.90 अंक की भारी गिरावट के साथ 11,278.90 अंक के स्तर पर बंद हुआ था। इसके अलावा आज 1187 शेयर तेजी के साथ तो 1270 शेयर गिरावट के साथ बंद हुए। वहीं 162 शेयरों के रेट में कोई अंतर नहीं आया। दूसरी तरफ शाम को डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया (rupee) 6 पैसे की मजबूती के साथ 69.88 रुपये के स्तर पर कारोबार कर रहा था।

घाटे से फायदे में आया एसबीआई (SBI)
वित्त वर्ष 2019 की चौथी तिमाही में एसबीआई (SBI) को 838.4 करोड़ रुपये का मुनाफा हुआ है, जबकि पिछले साल की इसी अवधि में एसबीआई (SBI) को 7,718 करोड़ का घाटा हुआ था। वित्त वर्ष 2019 की चौथी तिमाही में एसबीआई (SBI) की ब्याज आय 14.9 फीसदी बढ़कर 22,954 करोड़ रुपये पर पहुंच गई है। वित्त वर्ष 2018 की चौथी तिमाही में एसबीआई (SBI) की ब्याज आय 19,974 करोड़ रुपये रही थी। वहीं तिमाही दर तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में एसबीआई (SBI) का ग्रॉस एनपीए (NPA) 8.71 फीसदी से घटकर 7.53 फीसदी रहा है। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही में एसबीआई (SBI) का नेट एनपीए 3.95 फीसदी से घटकर 3.01 फीसदी रहा है। अच्छे परिणामों के चलते आज एसबीआई का शेयर करीब 3 फीसदी तक चढ़कर बंद हुआ।
निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-Zee Entertain का शेयर करीब 13 रुपये बढ़कर 371.20 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-SBI का शेयर करीब 9 रुपये बढ़कर 308.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Bharti Airtel का शेयर करीब 9 रुपये बढ़कर 324.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Titan Company का शेयर करीब 28 रुपये बढ़कर 1,132.10 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Indiabulls Hsg का शेयर करीब 16 रुपये बढ़कर 698.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : BSE में लिस्टेड शेयर के रेट
निफ्टी (Nifty) के टॉप लूजर
-Tata Steel का शेयर करीब 32 रुपये गिरकर 486.80 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-HCL Tech का शेयर करीब 50 रुपये टूटकर 1,086.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Yes Bank का शेयर करीब 6 टूटकर 163.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-IndusInd Bank का शेयर करीब 37 रुपये टूटकर 1,439.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-IOC का शेयर करीब 3 रुपये टूटकर 147.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : NSE में लिस्टेड शेयर के रेट
यह भी पढ़ें : Reliance बदलेगी 50 लाख किराना कारोबारियों का भाग्य, कराएगी मोटी कमाई
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

एडवांस टैक्स की दूसरी किश्त: 15 सितंबर की डेडलाइन, कहीं आप तो नहीं कर रहे ये गलती?



Click it and Unblock the Notifications
