इस्लामाबाद। पाकिस्तान (Pakistan) ने अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) के अर्थशास्त्री रजा बाकिर (economist Reza Baqir ) को तीन साल के लिए स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (State Bank of Pakistan) का गवर्नर (Governor) नियुक्त किया है। यह जानकारी रविवार को मीडिया रिपोर्ट से मिली है। पाकिस्तान (Pakistan) के केंद्रीय बैंक को स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान कहा जाता है। पाकिस्तान (Pakistan) अपनी खराब वित्तीय स्थिति से निकलने के लिए लगातार आईएमएफ (IMF) से कर्ज लेने की कोशिश कर रहा था, लेकिन उसे सफलता नहीं मिल रही थी। पाकिस्तान (Pakistan) की इमरान खान की सरकार (Imran Khan's Government) को उम्मीद है कि नए गवर्नर रजा बाकिर का आईएमएफ (IMF) में रहने का अनुभव उन्हें कर्ज दिलाने में मदद करेगा।

16 साल से जुड़े हैं आईएमएफ (IMF) से
डॉन न्यूज के अनुसार, शनिवार देर रात जारी अधिसूचना में वित्तीय संभाग ने अर्थशास्त्री रजा बाकिर (Imf economist Reza Baqir ) की नियुक्ति की औपचारिक घोषणा की। लाहौर एचिसन कॉलेज के पूर्व छात्र बाकिर ने अमेरिका के कैलिफोर्निया विश्वविद्यालय से अर्थशास्त्र में पीएचडी की उपाधि प्राप्त की है। उन्होंने पिछले 16 साल तक आईएमएफ (IMF) में काम किया है।
कर्ज नीति विभाग के प्रमुख रहे हैं बाकिर
अर्थशास्त्री रजा बाकिर (Imf economist Reza Baqir) आईएमएफ (IMF) के कर्ज नीति संभाग के प्रमुख रहे हैं। उनके पास आईएमएफ (IMF) के सदस्य देशों के लिए उसकी एक्सटर्नल डेब्ट सस्टेनेबिलिटी एंड स्ट्रक्चरिंग अर्थात बाह्य कर्ज की निरंतरता व पुर्नसरचना नीति पर काम करने का अनुभव है। उन्होंने संकट में फंसे यूनान और यूक्रेन व अन्य देशों को कर्ज की रूपरेखा और राजकोषीय नीति बनाने में मदद की है। अर्थशास्त्री रजा बाकिर आईएमएफ (IMF) से पहले विश्व बैंक (world Bank), एमआईटी (MIT) और यूनियन बैंक ऑफ स्विटजरलैंड (Union bank of switzerland) में काम कर चुके हैं।
पहले भी पाकिस्तान (Pakistan) कर चुका है ऐसा
अर्थशास्त्री रजा बाकिर पाकिस्तानी केंद्रीय बैंक का प्रमुख (Economist Raza Bakir becomes Pakistan's central bank governor) बनने वाले आईएमएफ (IMF) के दूसरे अर्थशास्त्री हैं। इससे पहले 1993 से 1999 तक स्टेट बैंक ऑफ पाकिस्तान (Pakistan) के प्रमुख रहे याकूब मोहम्मद भी आईएमएफ (IMF) से ही आए थे।
यह भी पढ़े : Pakistan उधार के तेल से उड़ा रहा फाइटर, ऐसी है कंगाली
More From GoodReturns

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?

IPO बंद होने का आखिरी मौका: आज शाम 5 बजे से पहले निपटा लें ये जरूरी काम, वरना अटक सकता है पैसा

PMFBY खरीफ 2026: आज है रजिस्ट्रेशन की डेडलाइन, बैंक बंद होने पर भी ऐसे करें आवेदन



Click it and Unblock the Notifications