नई दिल्ली। गंभीर धोखाधड़ी जांच कार्यालय (SFIO) ने भूषण स्टील के पूर्व मुख्य वित्त अधिकारी नितिन जौहरी (Former CFO of Bhushan Steel Nitin Johari) को गिरफ्तार किया है। कई बैंकों में फर्जी दस्तावेज (Bogus document) जमा करने समेत अन्य धोखाधड़ी गतिविधियों में शामिल होने को लेकर उन्हें गिरफ्तार किया गया है। वह भूषण स्टील (Bhushan Steel) के मामलों और बैंकों तथा वित्तीय संस्थानों से फंड जुटाने के मामलों को देख रहे थे। जौहरी 2016-17 तक कंपनी के वित्तीय कारोबार पर हस्ताक्षर करने वालों में शामिल थे। सूत्रों ने कहा कि एसएफआईओ (SFIO) की जांच में पाया गया कि जौहरी के कार्यकाल के दौरान कंपनी में कई गड़बड़ियां हुई हैं। इसमें खातों और वित्तीय लेखा-जोखा में गड़बड़ी के अलावा बढ़ा-चढ़ाकर माल भंडार दिखाना शामिल है ताकि अधिक कार्यशील पूंजी ली जा सके।

दो दिन की हिरासत में Bhushan Steel के पूर्व सीएफओ
भूषण स्टील के पूर्व सीएफओ (Former CFO of Bhushan Steel Nitin Johari) लेटर ऑफ क्रेडिट (LOC) के जरिये धोखाधड़ी करने वालों में भी शामिल थे। ये एलओसी (CFO) कई बैंकों में फर्जी दस्तावेज जमा कर प्राप्त किये गये। भूषण स्टील ने उसके कर्ज खातों को बैंकों द्वारा एनपीए (NPA) घोषित होने से बचाने के लिये कार्यशील पूंजी की सुविधा का लाभ उठाया। पूर्णकालिक निदेशक रहे जौहरी को गिरफ्तार करने के बाद 2 दिन के लिये एसएफआईओ (SFIO) की हिरासत में भेजा गया है।
जौहरी पर आरोप एक नजर में
-जौहरी भूषण स्टील के लिए बैंकों और वित्तीय संस्थानों से फंड जुटाने का काम देखते थे। वित्त वर्ष 2016-17 तक वो कंपनी के फाइनेंशियल स्टेटमेंट पर हस्ताक्षर करने के लिए अधिकृत थे।
-एसएफआईओ (SFIO) की जांच में पता चला है कि जौहरी के कार्यकाल में भूषण स्टील के खातों और वित्तीय ब्यौरों में हेर-फेर समेत कई फर्जीवाड़े हुए। उन पर लेटर ऑफ क्रेडिट के जरिए हेर-फेर का भी आरोप है।
-जौहरी ने वित्त वर्ष 2014-15 से लेकर एक निश्चित समय में 20,000 करोड़ रुपये के लेटर ऑफ क्रेडिट फर्जी दस्तावेजों के आधार पर जारी करवाए। इस तरह भूषण स्टील ने वर्किंग कैपिटल जुटाई ताकि लोन एनपीए घोषित न हो। सूत्रों के मुताबिक जौहरी उधारी, निवेश और कर्ज से संबंधित कमेटी के बोर्ड ऑफ डायरेक्टर में शामिल थे।
यह भी पढ़ें : ITR : टेंशन न लें, ये है ऑनलाइन रिटर्न भरने का तरीका
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
