नई दिल्ली। हीरो मोटोकॉर्प (hero motocorp) ने भारत में अपनी XPulse सीरीज को लांच कर दिया है। इस प्रकार भारत में अब कंपनी की XPulse सीरीज सबसे किफायती एडवेंचर बाइक बन गई है। XPulse सीरीज में कई वेरिएंट्स हैं, जिनमें लोगों की रुचि को ध्यान में रखते हुए फीचर्स उपलब्ध कराए गए हैं। इसका सबसे खास फीचर है कि इसमें यूएसबी चार्जिंग (USB charger) की सुविधा उपलब्ध कराई गई है।

पहले जानिए दिल्ली में एक्स शोरूम कीमत (ex-showroom, Delhi)
- Hero XPulse 200T - 94,000 रुपये
- Hero Xtreme 200S - 98,500 रुपये
- Hero XPulse 200 (carb version) 97,000 रुपये
- Hero XPulse 200 (FI version) Rs 1.05 लाख रुपये
जानिए Hero XPulse 200 के फीचर
हीरो मोटोकॉर्प (hero motocorp) ने अपनी Hero XPulse 200 बाइक में स्पोक्ड रिम्स, हाई माउंटेड एग्जॉस्ट, हाई माउंटेड फ्रंट-मडगार्ड, इंजन बैश प्लेट और नकल गार्ड (फॉर फिंगर्स) जैसे फीचर्स दिए हैं। इसके अलावा हीरो मोटोकॉर्प (hero motocorp) ने Hero XPulse 200T में अलॉय व्हील्स, स्टैंडर्ड एग्जॉस्ट और टॉल विंडस्क्रीन दी गई है। खास फीचर्स की बात करें तो दोनों में ब्लूटूथ के साथ फुल-डिजिटल मोनोक्रोम इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर मौजूद है। ये इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर स्मार्टफोन से कनेक्ट हो सकता है और कई नोटिफिकेशन्स जैसे कॉलर नेम, नैविगेशन डायरेक्शन और मैसेज अलर्ट्स ऑन स्क्रीन दिखा सकता है। ये फर्स्ट-इन-सेगमेंट फीचर है और दोनों बाइक्स में स्टैंडर्ड तौर पर दिया जाएगा। साथ ही कंपनी इसमें यूएसबी चार्जिंग (USB charger) पोर्ट भी दे रही है।
Hero XPulse 200 का इंजन स्पेसिफिकेशंस
हीरो की इन दोनों बाइक्स में 199.6 cc एयर कूल्ड, सिंगल सिलेंडर इंजन 5 स्पीड कॉन्स्टेंट मेश ट्रांसमिशन के साथ दिया है। यह इंजन 18 बीएचपी (Bhp) पॉवर और 17 एनएम का पीक टॉर्क जनरेट कर सकता है। Xpulse 200T कार्ब्युरेटर के साथ है, जबकि Xpulse 200 फ्यूल इंजेक्शन और कार्ब्युरेटर दोनों के साथ मॉडल को उपलब्ध कराया गया है। नई लॉन्च दोनों बाइक्स में टेलिस्कोपिक फ्रंट फोर्क्स दिए गए हैं, जबकि रियर में Xpulse 200T 7 स्टेप प्रीलोडेड मोनोशॉक के साथ और Xpulse 200 10 स्टेप प्रीलोडेड मोनोशॉक सस्पेंशन के साथ आ रही है।
यह भी पढ़ें : जानें नई Alto के फीचर, महंगी कारों को दे रही है टक्कर
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
