नई दिल्ली। सोमवार (29 अप्रैल) को महाराष्ट्र में लोकसभा चुनाव 2019 के लिए मतदान होने के चलते आज शेयर बाजार सहित करेंंसी मार्केट में छुट्टी रहेगी। आज मुम्बई शेयर बाजार (BSE) और नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (NSE) में कारोबार नहीं होगा। इसके अलावा आज धातु और सर्राफा सहित थोक कमोडिटी बाजार में भी कारोबार नहीं होगा।

आज लोकसभा चुनाव 2019 के चौथे चरण के लिए 9 राज्यों की 71 सीटों पर चुनाव हैं। इनमें मुम्बई नॉर्थ, मुम्बई नॉर्थ वेस्ट, मुम्बई नॉर्थ ईस्ट, मुम्बई नॉर्थ सेंट्रल, मुम्बई साउथ सेंट्रल और मुम्बई साउथ शामिल हैं।
इससे पहले बीते शुक्रवार को बीएसई सेंसेक्स (BSE SENSEX) 336.47 अंक या 0.87% की मजबूती के साथ 39,067.33 पर बंद हुआ। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (Nifty) 112.85 अंक या 0.97% की वृद्धि के साथ 11,754.65 पर बंद हुआ।
प्रमुख सूचकांकों के विपरीत छोटे-मँझोले बाजारों में कमजोरी दर्ज की गयी थी। बीएसई मिडकैप (BSE Midcap) में 0.44% और बीएसई स्मॉलकैप (BSE SmallCap) में 0.17% की गिरावट आयी। वहीं निफ्टी मिडकैप 100 (Nifty Midcap 100) में 0.26% और निफ्टी स्मॉल 100 (Nifty Small 100) में 0.11% की कमजोरी दर्ज की गयी थी।
यह भी पढ़ें : Consumer Forum : दुकानदार ने ठगा है तो ऐसे वसूले पाई-पाई
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications