नई दिल्ली। देश का विदेशी पूंजी भंडार (foreign exchange reserves) 19 अप्रैल को समाप्त सप्ताह में 1.10 अरब डॉलर (dollar) बढ़कर 414.88 अरब डॉलर (dollar) हो गया, जो 28,758.0 अरब रुपये के बराबर है। भारतीय रिजर्व बैंक (RBI) की ओर से जारी साप्ताहिक आंकड़े के अनुसार, विदेशी पूंजी भंडार (foreign exchange reserves) का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा भंडार आलोच्य सप्ताह में 64.64 करोड़ डॉलर बढ़कर 386.76 अरब डॉलर हो गया, जो 26,811.9 अरब रुपये के बराबर है।

डॉलर में होता है विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves)
बैंक के मुताबिक, विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) को डॉलर (dollar) में व्यक्त किया जाता है और इस पर भंडार में मौजूद पाउंड, स्टर्लिग, येन जैसी अंतर्राष्ट्रीय मुद्राओं के मूल्यों में होने वाले उतार-चढ़ाव का सीधा असर पड़ता है। आलोच्य अवधि में देश का स्वर्ण भंडार 23.30 अरब डॉलर रहा, जो 1,611.9 अरब रुपये के बराबर है।
एसडीआर (SDR) का अधिकार बढ़ा
इस दौरान, देश के विशेष निकासी अधिकार (Special Drawing Rights) यानी एसडीआर (SDR) का मूल्य 33 लाख डॉलर बढ़कर 1.45 अरब डॉलर (dollar) हो गया, जो 101.1 अरब रुपये के बराबर है। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (International Monetary Fund) यानी आईएमएफ (IMF) में देश के मौजूदा भंडार का मूल्य 37.81 करोड़ डॉलर बढ़कर 3.36 अरब डॉलर दर्ज किया गया, जो 233.1 अरब रुपये के बराबर है।
यह भी पढ़ें : JM की NCD : 10.51 फीसदी ब्याज का मिलेगा 22 अप्रैल से मौका
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
