नई दिल्ली। जेएम फाइनेंशियल (JM Financial Ltd) नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर्स (Non Convertible Debentures) यानी एनसीडी (NCD) लेकर आया है। इसमें अधिकतम 10.51 फीसदी तक ब्याज पाया जा सकता है। निवेश के लिए यह एनसीडी (NCD) आज यानी 22 अप्रैल 2019 को खुल गई हैै। इस एनसीडी (NCD) को क्रिसिल (CRISIL) और इक्रा (ICRA) ने AA स्थिर रेटिंग (Rating) दी है। इस एनसीडी (NCD) में 2 साल से लेकर 5 साल तक के लिए निवेश किया जा सकता है।

अंतिम तारीख से पहले भी बंद हो सकता है एनसीडी (NCD) में निवेश का मौका
जेएम फाइनेंशियल (JM Financial Ltd) के नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर्स (Non Convertible Debentures) यानी एनसीडी (NCD) में 22 अप्रैल 2019 से निवेश किया जा सकेगा। आधिकारिक रूप से यह एनसीडी (NCD) 21 मई 2019 तक निवेश किया जा सकता है। लेकिन अगर कंपनी को पहले ही तय पैसा मिल जाएगा तो यह एनसीडी (NCD) निवेश के लिए बंद कर दिया जाएगा।
कितना जुटाना है पैसा
जेएम फाइनेंशियल (JM Financial Ltd) इस नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर्स (Non Convertible Debentures) यानी एनसीडी (NCD) के मायध्म से 200 करोड़ रुपये जुटना चाहती है। लेकिन अगर कंपनी चाहे तो वह 1000 करोड़ रुपये तक रख सकती है। कंपनी के रह एनसीडी (NCD) की फेस वैल्यू 1000 रुपये है। इसमें न्यूनतम 10,000 रुपये का निवेश किया जा सकता है। लेकिन अगर कोई ज्यादा निवेश करना चाहता है तो वह इसके बाद न्यूनतम 1 एनसीडी (NCD) के हिसाब से कितना भी निवेश कर सकता है।
ब्याज दरें
कंपनी अपने एनसीडी (NCD) में 2 साल, 3 साल और 5 साल तक के लिए निवेश का मौका दे रही है। इसकी ब्याज दरों की शुरुआत 9.89 फीसदी से शुरू हैं। वहीं सबसे ज्यादा ब्याज 5 साल के लिए निवेश करने पर मासिक 10.51 फीसदी का ब्याज दिया जाएगा।
क्या है एनसीडी (NCD)
नॉन कनवर्टिबल डिबेंचर्स (Non Convertible Debentures) यानी एनसीडी (NCD) कंपनियां जारी करती हैं। बड़े काॅर्पोरेट घराने सीधे लाेगों से लोन लेते हैं। इसके बदले कंपनी आपको एक प्रमाणपत्र देती है, जिसमें आपके पैसे पर मिलने वाली ब्याज दर लिखी होती है। जब आप फिक्स्ड डिपॉजिट यानी एफडी (FD) में पैसा लगाते हैं तो आप एक निश्चित समय के लिए अपना पैसा बैंक (bank) को देते हैं। इस पर बैंक (bank) आपको तय ब्याज दर के हिसाब से अवधि पूरा होने पर पैसा लाैटाता है। जब आप एनसीडी (NCD) में पैसा लगाते हैं तो आप किसी कंपनी या बड़े ऑर्गेनाइजेशन को सीधे पैसा उधार देते हैं। इसमें कंपनियां अक्सर एफडी (FD) में मिलने वाली ब्याज दर से ज्यादा ब्याज देती हैं।
एनसीडी (NCD) में निवेश में क्या सावधानियां रखें
एनसीडी (NCD) में ज्यादा ब्याज का फायदा मिलता है, लेकिन इसमें कुछ रिस्क भी शामिल होता है। एनसीडी (NCD) में निवेश से पहले आपको 3 मुख्य बातों का ध्यान रखना चाहिए।
-जिस कंपनी में आप पैसा लगाने वाले हैं उसका वित्तीय स्थिति की जानकारी जरूर करें। यह जानकारी इंटरनेट पर आसानी से उपलब्ध रहती है। अगर कंपनी की बैलेंसशीट और फाइनेंशियल बुक्स ठीक हैं, तभी उसमें पैसा लगाएं।
- एनसीडी (NCD) दो तरह के होते हैं- सिक्योर्ड और अनसिक्योर्ड। सिक्योर्ड एनसीडी (NCD) में जब कंपनी आपसे पैसा लेती है तो उसके बदले में कोई असेट गिरवी रखती है। जैसे अगर कंपनी ने 500 कराेड़ के एनसीडी (NCD) जारी किए हैं तो उसके बदले में वह असेट अलॉट करेगी, कि अगर किसी वजह से वह लोगों का पैसा नहीं चुका पाती है तो उसके असेट को बेचकर लोगों के पैसे की भरपाई हो सकती है। अनसिक्योर्ड एनसीडी में कंपनी लोगों के पैसों के बदले कोई असेट अलॉट नहीं करती है। इसमें अगर कंपनी आपका पैसा नहीं लौटा पाती है, तो किसी और तरीके से आपके पैसे की भरपाई नहीं हो पाती है।
- एनसीडी (NCD) में निवेश के लिए कंपनी की रेटिंग्स भी चेक करना चाहिए। यह सबसे जरूरी होता है। हमेशा AAA या ऐसी ही रेटिंग वाली कंपनी में पैसा लगाना चाहिए।
More From GoodReturns

RBI MPC बैठक: पॉलिसी वाले हफ्ते में पैसा कहां लगाएं? FD, RD या SIP में से क्या है बेहतर विकल्प

AlphaGrep Flexi Cap Fund NFO: निवेश का आज आखिरी मौका, चूक न जाएं ये जरूरी स्टेप्स

अनलिमिटेड 5G का सच: Jio, Airtel और Vi के प्लान्स में क्या है छिपा हुआ पेंच?

HDFC SmartBuy पर Amazon Pay वाउचर गायब: रिवॉर्ड पॉइंट्स बचाने का अब क्या है तरीका?

Juniper Green Energy और MV Electrosystems IPO: आज जारी होगा अलॉटमेंट स्टेटस, ऐसे करें चेक

Navin Fluorine के शेयरों में तूफानी तेजी! Q1 Results के दौड़ा शेयर, आगे क्या होगा?

DTH और Cable TV होने वाला है बंद? सरकार के नए नियमों का पूरा Fact Check!

पेट्रोल-डीजल के दाम: आज भी राहत या झटका? जानें अपने शहर के रेट और बचत का गणित

RBI MPC Policy: आज ब्याज दरों पर बड़ा फैसला, आपकी EMI और FD पर क्या होगा असर?

कच्चे तेल में बड़ी गिरावट: आज इन 5 सेक्टर्स के शेयरों में दिखेगी हलचल, चेक करें लिस्ट

3 अगस्त को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही रहेगा? जानें 22K और 24K के ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications