इस्लामाबाद। पाकिस्तान में अर्थव्यवस्था की बिगड़ी हालत पर लगातार बढ़ती आलोचनाओं के बीच प्रधानमंत्री इमरान खान ने वित्त मंत्री असद उमर को उनके पद से बर्खास्त कर दिया। एक ट्वीट में उमर ने कहा कि यह कवायद 'मंत्रिमंडल में फेरबदल का हिस्सा है' और प्रधानमंत्री इमरान खान ने उन्हें ऊर्जा मंत्रालय की जिम्मेदारी संभालने को कहा।

उन्होंने ट्वीट में कहा, "मंत्रिमंडल में बदलाव के तहत, प्रधानमंत्री ने इच्छा जताई कि मैं वित्त के बजाए ऊर्जा मंत्रालय संभालूं। लेकिन, मैंने कोई भी मंत्री पद नहीं लेने के लिए उनकी रजामंदी हासिल कर ली। मेरा दृढ़ विश्वास है कि इमरान खान पाकिस्तान की सबसे अच्छी उम्मीद है और इंशाअल्लाह एक नया पाकिस्तान बनाएंगे।"
पाकिस्तान की वित्तीय हालत ठीक नहीं
एक्सप्रेस ट्रिब्यून ने बताया कि उमर ने मंत्रिमंडल से इस्तीफा दे दिया है। वित्त मंत्रालय में बदलाव एक ऐसे समय में हुआ है जब पाकिस्तान के लिए अंतर्राष्ट्रीय मुद्राकोष से राहत पैकेज (IMF) के लिए बातचीत चल रही है। उमर हाल ही में वाशिंगटन की यात्रा से लौटे हैं जहां आईएमएफ (IMF) के बेलआउट पैकेज को अंतिम रूप दिया गया और इस पर हस्ताक्षर किए गए।
आईएमएफ (IMF) से बात बनने की खबर
उमर ने इससे पहले कहा था कि सभी बड़े मुद्दों पर सहमति बन चुकी है और तकनीकी मुद्दों को अंतिम रूप देने के लिए आईएमएफ (IMF) का एक दल इस महीने के अंत तक इस्लामाबाद आएगा।
इस्तीफे के बाद उमर ने कहा
इस्तीफे के बाद उमर ने संवाददाताओं से कहा कि 'अर्थव्यवस्था में स्थायित्व के लिए कुछ मुश्किल फैसलों' को लेने का वक्त आ गया है। उन्होंने कहा कि उन्हें उम्मीद है कि देश के नए वित्त मंत्री को उनके प्रयासों में सहयोग मिलेगा। उमर ने कहा, "इसका यह मतलब नहीं है कि मैं पाकिस्तान तहरीक इंसाफ के नए पाकिस्तान के विजन को आगे ले जाने के लिए उपलब्ध नहीं हूं। मैं देश को आगे ले जाने के लिए उपलब्ध हूं और आगे भी रहूंगा।"
यह भी पढ़े : Pakistan उधार के तेल से उड़ा रहा फाइटर, ऐसी है कंगाली
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
