नई दिल्ली। रिलायंस जियो (reliance jio) ने फिर एक रिकॉर्ड बना दिया है। इस बार रिलायंस जियो (reliance jio) ने रिकॉर्ड देश में वैश्विक स्तर पर कायम किया है। अब भारत की रिलायंस जियो (reliance jio) अकेली ऐसी मोबाइल कंपनी (mobile company) है, जिसकी 4G उपलब्धता सबसे ज्यादा है। रिलायंस जियो (reliance jio) की 4G उपलब्धता 97.5 फीसद तक पहुंच गई है, जबकि इससे पहले नीदरलैंड और जापान के कुल मिलकार 3 मोबाइल कंपनी (mobile company) ने ही 95 फीसदी से ज्यादा का 4G उपलब्धता का स्तर प्राप्त किया था। वहीं देश में दूसरे नबंर पर एयरटेल (airtel) है, लेकिन इसकी 4G की उपलब्धता का स्तर 85 फीसदी से थोड़ा ही ऊपर है।

ओपनसिग्नल की रिपोर्ट में सामने आई जानकारी
लंदन स्थित मोबाइल एनालिटिक्स कंपनी ओपनसिग्नल (Mobile Analytics Company OpenSignal) की एक नई रिपोर्ट में यह जानकारी दी गई है। 'मोबाइल नेटवर्क एक्सपीरियंस' रिपोर्ट में कहा गया है कि रिलायंस जियो (reliance jio) का स्कोर 1 फीसदी बढ़कर 97.5 फीसदी तक पहुंच गया, जो लगभग 6 महीने पहले 96.7 फीसदी था। रिपोर्ट में कहा गया, "रिलायंस जियो (reliance jio) का 97.5 फीसदी का 4G उपलब्धता स्कोर सर्वाधिक है, जिसे हमने अपनी किसी भी रिपोर्ट में देश के स्तर पर दर्ज किया है। रिलायंस जियो (reliance jio) की इतने कम समय में 97.5 फीसदी 4G उपलब्धता तक पहुंचने की उपलब्धि वास्तव में आश्चर्यजनक है।"
जानें अमेरिका का हाल
ओपनसिग्नल (OpenSignal) ने कहा कि अमेरिका में 2 मोबाइल ऑपरेटरों (mobile operator) ने 90 फीसदी से अधिक स्कोर हासिल किया है, जबकि ताइवान में 4 मोबाइल ऑपरेटरों (mobile operator) इस निशान से ऊपर हैं, लेकिन अभी तक किसी भी बाजार में किसी ने भी 95 फीसदी से ऊपर का स्कोर हासिल नहीं किया था। रिपोर्ट में आगे कहा गया कि यहां तक कि यूरोप के सबसे विकसित मोबाइल बाजार (mobile market) माने जानेवाले नीदरलैंड में केवल 1 मोबाइल ऑपरेटर (mobile operator) ने 95 फीसदी का निशान पार किया है, और जापान में 2 मोबाइल ऑपरेटरों (mobile operator) ने इस बेंचमार्क को प्राप्त किया है।
भारत में हाल
हालांकि, अध्ययन से पता चला है कि भारती एयरटेल (airtel) ने 4G उपलब्धता में सबसे बड़ी वृद्धि हासिल की है, क्योंकि इसका स्कोर 10 फीसदी से अधिक बढ़कर 85 फीसदी से अधिक हो गया है। हालांकि रिलायंस जियो (reliance jio) से यह अभी भी काफी पीछे है।
यह भी पढ़ें : पुराना Mobile बेचने में रखें ये सावधानी, नहीं तो लुटना तय
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
