नई दिल्ली। बैंक निफ्टी के चलते शेयर बाजार ने तेजी का नया रिकॉर्ड बना दिया। नए साल के 9वे ट्रेडिंग सत्र में आज मंगलवार को सेंसेक्स 39,275.64 अंक के नए रिकॉर्ड पर बंद हुआ। आज बैंक निफ्टी करीब 1.5 फीसदी ऊपर बंद हुआ है। कारोबार के अंत में बीएसई (BSE) का सेंसेक्स (sensex) 369.80 अंक की मजबूती के साथ 39,275.64 के स्तर पर बंद हुआ है। वहीं एनएसई (NSE) का निफ्टी (nifty) 96.80 अंक यानि 0.83 फीसदी की बढ़त के साथ 11,787.15 के स्तर पर बंद हुआ था। आज शेयर बाजार में बढ़ने वाले शेयरों की संख्या 1258 रही तो गिरने वाले शेयरों की संख्या 1276 रही। इसके अलावा 159 शेयरों के रेट में कोई परिवर्तन नहीं हुआ। वहीं शाम को डॉलर (dollar) के मुकाबले रुपया (rupee) 22 पैसे की कमजोरी के साथ 69.64 रुपये के स्तर पर कारोबार हो रहा था।

दो दिन बंद रहेगा शेयर बाजार
बुधवार को महावीर जयंती और शुक्रवार को गुड फ्राइडे के कारण शेयर मार्केट बंद रहेगा।
अन्य इंडेक्स में भी तेजी
मिड और स्मॉल कैप शेयरों में भी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई का मि़डकैप इंडेक्स 0.11 फीसदी की बढ़त के साथ 15520 के करीब बंद हुआ है। वहीं स्मॉलकैप इंडेक्स 0.4 फीसदी की बढ़त के साथ 15170 के ऊपर बंद होने में कामयाब रहा है। तेल और गैस शेयरों में भी अच्छी खरीदारी देखने को मिली। बीएसई का ऑयल एंड गैस इंडेक्स 0.9 फीसदी की बढ़त के साथ बंद हुआ है।
निफ्टी (Nifty) के टॉप गेनर
-IndusInd Bank का शेयर करीब 66 रुपये बढ़कर 1,815.15 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-ICICI Bank का शेयर 14 रुपये बढ़कर 407.00 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Titan Company का शेयर करीब 30 रुपये बढ़कर 1,120.05 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-ONGC का शेयर करीब 4 रुपये बढ़कर 160.45 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Adani Ports का शेयर करीब 9 रुपये बढ़कर 395.65 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : BSE में लिस्टेड शेयर के रेट
निफ्टी (Nifty) के टॉप लूजर
-Wipro का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 280.90 रुपये के स्तर पर बंद हुआ। -Cipla का शेयर करीब 7 रुपये की गिरावट के साथ 559.35 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-GAIL का शेयर करीब 2 रुपये की गिरावट के साथ 351.60 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Power Grid Corp का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 196.85 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
-Tata Motors का शेयर करीब 1 रुपये की गिरावट के साथ 230.50 रुपये के स्तर पर बंद हुआ।
जानें शेयरों के बंद होने के रेट : NSE में लिस्टेड शेयर के रेट
यह भी पढ़ें : Car Insurance लेने से पहले अब जानें ये 10 बड़ी बातें, होगा फायदा
More From GoodReturns

UCC under investigation का SMS मिला? सावधान, TRAI के इस नियम से बंद हो सकता है आपका सिम!

इंडिपेंडेंस डे स्पेशल FD: आज रात खत्म हो रहा है निवेश का मौका, पैसा लगाने से पहले जान लें ये जरूरी बातें

नया मल्टी-एसेट NFO: SIP या एकमुश्त, निवेश से पहले ये 5 बातें जरूर जानें

Sugar Stocks: चीनी की कीमतों में आग, इन 7 शेयरों में इंट्राडे ट्रेडिंग की दमदार रणनीति

EMI और क्रेडिट कार्ड बिल: सोमवार को बैंक अकाउंट में रखें बैलेंस, वरना कटेगा भारी जुर्माना

Tempsens Instruments IPO: आज से खुला निवेश का मौका, जानें प्राइस बैंड और लॉट साइज की पूरी डिटेल

Airtel का बड़ा झटका: अचानक बंद हुए कई लोकप्रिय प्रीपेड प्लान, रिचार्ज से पहले जानें ये जरूरी बात

जियो नेटफ्लिक्स बिलिंग में अचानक बदलाव! कहीं आपका प्लान तो नहीं हुआ डाउनग्रेड? चेक करें तुरंत

₹399 से कम में अनलिमिटेड 5G और OTT का तड़का, Jio, Airtel और Vi के बेस्ट प्लान्स की पूरी सच्चाई

भारत बनाम श्रीलंका मैच: लाइव स्ट्रीमिंग में बफरिंग? ₹22 से शुरू हैं ये बेस्ट डेटा प्लान्स

Kotak Diversified Equity All Cap NFO: आज बंद हो रहा है निवेश का मौका, क्या आपको दांव लगाना चाहिए?



Click it and Unblock the Notifications