नई दिल्ली। शादी का सीजन (Wedding season) लगभग शुरू होने को है और गोल्ड रेट (gold rate) को लेकर बुरी खबर आ गई है। जानकारों का मानना है कि इस बार शादी के सीजन में गोल्ड (gold) की मांग में तेजी बनी रहेगी और इससे दाम भी बढ़ेंगे। भारतीय समाज में शादी के दौरान गोल्ड (gold) के लेनदेन की परंपरा है और गोल्ड के दाम बढ़ने से लोगों को असुविधा हो सकती है।

आगामी महीनों में शादी के शुभ मुहूर्त Wedding season
-मई : 6, 7, 12, 13, 14, 17, 18, 19, 23, 28, 29, 30
-जून : 8, 9, 10, 11, 12, 16, 24, 25
ये हैं कारण
जानकारों के अनुसार अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव (US-China Trade war) और ब्रेक्सिट (Braxit) पर अनिश्चतता के बादल के साथ-साथ वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती के संकेत से गोल्ड (gold) में सुरक्षित निवेश के प्रति निवेशकों का रुझान बना रह सकता है। वहीं सोना (gold) सुरक्षित निवेश का एक परंपरागत साधन (gold investment) भी माना जाता है। बाजार के जानकार बताते हैं कि आगामी शादी के सीजन में देश में सोने (gold rate) की मांग में तेजी बनी रहेगी।
कार्वी की राय
कार्वी कमोडिटीज के विनोद जयकुमार के अनुसार अंतराष्ट्रीय मुद्रा कोष द्वारा वैश्विक अर्थव्यवस्था के विकास दर अनुमान को हाल में 3.7 फीसदी से घटाकर 3.5 फीसदी किए जाने से गोल्ड (gold) और अन्य जोखिम वाली निवेश परिसंपत्तियों में निवेशकों का रुझान बना रहेगा। साथ ही, शादी का सीजन शुरू होने से हाजिर मांग बढ़ेगी। वहीं एजेंल ब्रोकिंग के प्रथमेश माल्या ने कहा कि भारत में आमतौर पर सोने (gold) की मांग खपत के लिए होती है न कि रिटर्न के लिए। दरअसल, भारत में सोने (gold) की जेवराती मांग ज्यादा है और निवेश मांग कम रहती है।
एसएमसी की राय
इस साल सोने (gold) में जोरदार तेजी देखने को मिली है, जिसका कारण वैश्विक अर्थव्यवस्था में सुस्ती रही है। एसएमसी ग्लोबल सिक्योरिटीज की वंदना भारती के अनुसार सोने (gold) की कीमतों में पहले से ही तेजी बनी हुई है और आगे मजबूती के रुझान से कीमतों को सपोर्ट मिलेगा। बाजार विश्लेषकों के अनुसार, सोने (gold) में तेजी का प्रमुख कारण अमेरिकी केंद्रीय बैंक फेडरल रिजर्व का नरम रुख है।
एमसीएक्स (MCX) में रेट
मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स (MCX) पर सोने (gold) का जून एक्सपायरी अनुबंध बीते सप्ताह के आखिरी कारोबारी सत्र में शुक्रवार को पिछले सत्र के मुकाबले 109 रुपये की बढ़त के साथ 31,859 रुपये प्रति 10 ग्राम रहा। वहीं अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोने (gold) का जून अनुबंध शुक्रवार को पिछले सत्र के मुकाबले 0.03 फीसदी की तेजी के साथ 1,293.65 डॉलर प्रति औंस बंद हुआ।
यह भी पढ़ें : कर्मचारियों की जिंदगी बदल देती है ये कंपनी, बना देती है करोड़पति
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
