नई दिल्ली। देश का विदेशी मुद्रा (foreign exchange reserves) भंडार पांच अप्रैल को समाप्त में 1.88 अरब डॉलर (131.6 अरब रुपए) से बढ़कर करीब 11 माह के उच्चतम स्तर 413.78 अरब डॉलर (28964 अरब रुपए) पर पहुंच गया। यह लगातार आठवां सप्ताह है जब विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) बढ़ा है। इससे पहले 29 मार्च को समाप्त में यह 5.24 अरब डॉलर (366 अरब रुपए) की बड़ी छलांग लगाकर 411.91 अरब डॉलर (28770 रुपए) पर रहा था।

रिजर्व बैंक (RBI) ने जारी किए आंकड़े
रिजर्व बैंक (RBI) के आंकड़ों के अनुसार पांच अप्रैल को समाप्त में विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) का सबसे बड़ा घटक विदेशी मुद्रा परिसंपत्ति 2.06 अरब डॉलर की बढ़त में 386.12 अरब डॉलर पर पहुंच गया। हालांकि, इस दौरान स्वर्ण भंडार 18.26 करोड़ डॉलर घटकर 23.23 अरब डॉलर रह गया। अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष के पास आरक्षित निधि 25 लाख डॉलर घटकर 2.98 अरब डॉलर और विशेष आहरण अधिकार 12 लाख डॉलर फिसलकर 1.46 अरब डॉलर रह गया।
क्या होता है विदेशी मुद्रा भंडार (what is foreign exchange reserves)
विदेशी मुद्रा भंडार (foreign exchange reserves) किसी भी देश के केंद्रीय बैंक द्वारा रखी गई धनराशि या अन्य परिसंपत्तियां हैं ताकि जरूरत पड़ने पर वह अपनी देनदारियों का भुगतान कर सकें. इस तरह की मुद्राएं केंद्रीय बैंक जारी करता है. साथ ही साथ सरकार और अन्य वित्तीय संस्थानों की तरफ से केंद्रीय बैंक के पास जमा किये गई राशि होती है. यह भंडार एक या एक से अधिक मुद्राओं में रखे जाते हैं. ज्यादातर डॉलर और कुछ हद तक यूरो में विदेशी मुद्रा भंडार में शामिल होता है. विदेशी मुद्रा भंडार को फॉरेक्स रिजर्व या एफएक्स रिजर्व भी कहा जाता है।
यह भी पढ़ें : Car Insurance लेने से पहले अब जानें ये 10 बड़ी बातें, होगा फायदा
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स



Click it and Unblock the Notifications
