मुम्बई। देश की दूसरी सबसे बड़ी आईटी कपंनी इनफोसिस (Infosys) का वित्त वर्ष 2018-19 की चौथी तिमाही (Infosys quarter results) में मुनाफा 12.9 फीसदी बढ़कर 4074 करोड़ रुपये हो गया। वहीं इसी वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में इंफोसिस का मुनाफा 3609 करोड़ रुपये रहा था। कंपनी की चौथी तिमाही में डॉलर में होने वाली आय 2.4 फीसदी बढ़कर 306 करोड़ डॉलर रही है, जबकि वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में इंफोसिस (Infosys) की डॉलर में होने वाली आय 298.7 करोड़ डॉलर ही थी। वहीं कंपनी ने 10.50 रुपये प्रति शेयर अंतिम लाभांश (Final dividend) की भी घोषणा की है।

इनफोसिस की आय भी बढ़ी
वित्त वर्ष 2019 की चौथी तिमाही (Infosys quarter results) में इंफोसिस (Infosys) की रुपये में होने वाली आय 0.6 फीसदी बढ़कर 21539 करोड़ रुपये रही है, जबकि वित्त वर्ष 2019 की तीसरी तिमाही में इंफोसिस (Infosys) की रुपये में होने वाली आय 21400 करोड़ रुपये रही थी। तिमाही दर तिमाही में जनवरी-मार्च तिमाही में इंफोसिस का एबिट 4830 करोड़ रुपये से घटकर 4618 करोड़ रुपये रहा है। तिमाही आधार चौथी तिमाही में कंपनी का एबिट मार्जिन 22.6 फीसदी से घटकर 21.4 फीसदी पर रहा है।
इनफोसिस ने बताया ग्रोथ प्लान
इंफोसिस (Infosys) ने वित्त वर्ष 2020 के लिए 7.5-9.5 फीसदी का कंस्टेंट करेंसी ग्रोथ लक्ष्य दिया है। वहीं इस अवधि के लिए ऑपरेटिंग प्रॉफिट मार्जिन लक्ष्य 21-23 फीसदी दिया है। मार्च तिमाही में कंपनी ने 101 नए ग्राहक जोड़े हैं। चौथी तिमाही (Infosys quarter results) में इंफोसिस की एट्रिशन रेट 20.4 फीसदी रही है।
निलंजन रॉय बने सीएफओ
इनफोसिस (Infosys) ने निलंजन रॉय को सीएफओ नियुक्त किया है। साथ ही 10.50 रुपये प्रति शेयर अंतिम लाभांश की भी घोषणा की है। तिमाही आधार पर चौथी तिमाही (Infosys quarter results) में कंपनी की डिजिटल आय 33.8 फीसदी बढ़कर 104 करोड़ डॉलर हो गई है।
यह भी पढ़ें : कर्मचारियों की जिंदगी बदल देती है ये कंपनी, बना देती है करोड़पति
More From GoodReturns

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

NSE प्री-ओपन ऑक्शन में बड़ा बदलाव: 7 सितंबर से बदलेंगे नियम, जानें निवेशकों पर क्या होगा असर?

रविवार को सोने-चांदी के भाव स्थिर: क्या आज खरीदारी करना है सही फैसला? जानें 22K-24K के ताजा रेट्स

मुंबई लोकल मेगाब्लॉक: आज वेस्टर्न और सेंट्रल लाइन पर बड़ा असर, घर से निकलने से पहले देखें टाइमिंग



Click it and Unblock the Notifications
