नई दिल्ली। कांग्रेस ने जहां अपने घोषणा पत्र (Manifesto) में गरीबों को 72 हजार रुपये सालान देने का वादा किया था, वहीं भाजपा ने किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) पर 1 लाख रुपये बिना ब्याज का देने का वादा किया है। आज भाजपा (BJP) ने अपना घोषणा पत्र (Manifesto) जारी किया। भाजपा (BJP) ने इस घोषणा पत्र (Manifesto) में इसके अलावा भी कई वादे किए हैं। इसमें किसानों सहित छोटे व्यापारियों को पेंशन देने की सुविधा देने की बात भी है।

क्या है भाजपा (BJP) का किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) का वादा
भाजपा (BJP) ने किसानों को 1 लाख रुपये तक का लोन 5 साल के लिए बिना ब्याज के देने का वादा अपने चुनावी घोषणा पत्र (Manifesto) में किया है। इसके साथ ही किसानों को 60 साल की उम्र के बाद पेंशन देने का भी ऐलान इसमें किया गया है।
पहले से ही मिल हरे हैं किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card)
किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) को आमतौर पर केसीसी (KCC) भी कहा जाता है। किसानों के लिए भारत सरकार ने 1998 में इन्हें जारी किया था। केसीसी (KCC) से किसान आसानी से लोन ले सतके हैं।
यह भी पढ़ें : ये है Amit Shah की कमाई का सीक्रेट, आप के लिए भी है मौका
किन किसानों को मिलता है किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card)
खेती से जुड़े उपकरणों, खाद, बीज की खरीद के लिए किसानों की साहूकारों पर निर्भरता खत्म करने के लिए केसीसी (KCC) की शुरुआत की गई थी। इसके तहत आसान कर्ज की दर पर किसान को लोन दिया जाता है। केसीसी (KCC) के तहत 1 लाख से ज्यादा का लोन लेने पर किसानों को अपनी जमीन बैंकों के पास गिरवी रखनी होती है। केसीसी (KCC) का इस्तेमाल कर किसानी से जुड़े उपकरणों या फिर अन्य कामों के लिए पैसे का इस्तेमाल कर सकता है। केसीसी एक बार बन जाने के बाद 5 साल तक के लिए वैध होता है।
किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) की ब्याज दर
किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) पर ब्याज दर अलग-अलग है। एसबीआई (SBI) के किसान क्रेडिट कार्ड (Kisan Credit Card) की ब्याज दर 7 फीसदी है। 3 लाख रुपये तक तक के लोन पर 2 फीसदी ब्याज सब्सिडी और लोन प्रीपेमेंट पर अतिरिक्त 3 फीसदी की सब्सिडी भी इस पर मिलती है।
यह भी पढ़ें : Election 2019 : ये हैं Modi के 19 वित्तीय हथियार, जिनसे होगा विरोधियों पर वार
More From GoodReturns

सोने की कीमतों में बड़ी गिरावट: 1 सितंबर को जानें अपने शहर में 22K और 24K के ताजा रेट

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

आज 31 अगस्त को सोने के दाम स्थिर, खरीदारी से पहले जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

EPFO Enrollment Campaign 2026: पीएफ से छूटे कर्मचारियों के लिए आखिरी मौका, 31 अक्टूबर तक करें आवेदन

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

Gold Price 2 सितंबर को सोने-चांदी के भाव में स्थिरता, क्या आज खरीदारी करना है फायदे का सौदा? जानें ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

गणेश चतुर्थी 2026: 14 सितंबर को बंद रहेगा शेयर बाजार, NSE-BSE की छुट्टी से ट्रेडर्स पर क्या होगा असर?

GST कलेक्शन का धमाका: ₹2 लाख करोड़ के करीब पहुंचा आंकड़ा, इन सेक्टर्स में मचेगी हलचल!



Click it and Unblock the Notifications
