नई दिल्ली। बहुत ही कम लोगों को पता होगा कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (BJP President Amit Shah) राजनीति में आने के पहले शेयर बाजार (share market) के बड़े खिलाड़ी थे। यही कारण है कि उन्होंने अपना ज्यादातर निवेश शेयर बाजार ( share market Investment) की बड़ी कंपनियों में कर रखा है। उनके पास करीब 200 सूचीबद्ध कंपनियों (Listed companies) के शेयर (share) इस वक्त हैं, जिनकी वैल्यू (Value of investment) करीब 20 करोड़ रुपये है। इस निवेश में उनका और उनकी पत्नी के नाम निवेश शामिल है। जहां भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (BJP President Amit Shah) का शेयर बाजार में निवेश 17.59 करोड़ रुपये का है वहीं उनकी पत्नी का शेयर बाजार में निवेश 4.36 करोड़ रुपये का है। क्योंकि अमित शाह (Amit Shah) खुद एक स्टॉक ब्रोकर (Stock broker) रह चुके हैं, ऐसे में उनके पोर्टफोलियो (Portfolio) से लोग निवेश के टिप्स (Investment tips) ले सकते हैं।

नामांकन (Nomination) के दौरान आई जानकारी सामने
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (BJP President Amit Shah) ने गांधीनगर लोकसभा सीट (Gandhinagar Lok Sabha seat) से नामांकन (Nomination) किया है। इस नामांकन के दौरान हर प्रत्याशी (Candidate) को एक अपनी प्रॉपर्टी को लेकर एक घोषणापत्र देना होता है। भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (BJP President Amit Shah) ने भी यह घोषणा पत्र भरा है, जिसमें उन्होंने शेयर बाजार में निवेश की यह जानकारी दी है।
जानें कैसा है अमित शाह (Amit Shah) का पोर्टफोलिया (Portfolio)
अमित शाह ने अपने पोर्टफोलियो (Portfolio) में 200 कंपनियों को शामिल किया है। अगर सेक्टर के हिसाब से बात करें तो उन्होंने आधा निवेश (investment) उन कंपनियों (Companies) में कर रखा है जिनमें आगे बढ़त आने के संभावना है। इसके अलावा उनका 20 फीसदी निवेश एफएमसीजी (fmcg) सेक्टर की कंपनियों में है। वहीं 13 फीसदी निवेश ऑटो और इससे जुडे सेक्टर (Auto & Auto Ancillaries) में, 11 फीसदी निवेश रिलायंस और उसकी सहयोगी कंपनियों (RIL & Group Companies) के अलावा 6 फीसदी निवेश आईटी सेक्टर (IT Sector) में है।
जानें रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) में कितना निवेश
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (BJP President Amit Shah) का अपने पूरे पोर्टफोलियो (Portfolio) का करीब 10 फीसदी निवेश रिलायंस इंडस्ट्रीज (Reliance Industries) और उसकी सहयोगी कंपनियें में है। उनकी तरफ से दी गई जानकारी के अनुसार उन्होने 2.08 करोड़ रुपये का निवेश रिलायंस इंडस्ट्रीज में और उसकी सहयोगी कंपनी में करीब 24.22 लाख रुपये का निवेश (investment) कर रखा है। उनके पास रिलायंस के 15572 शेयर हैं, जबकि उसकी सहयोगी कंपनी के 70000 शेयर हैं।
अमित शाह का एफएमसीजी पोर्टफोलियो (Amit Shah FMCG stock holdings)
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (BJP President Amit Shah) ने एफएमसीजी (FMCG) सेक्टर में भी काफी निवेश कर रखा है। इस सेक्टर में उनका और उनकी पत्नी का कुल निवेश (investment) करीब 4.26 करोड़ रुपये है। उनके पास एचयूएल (HUL) 5000 शेयर, प्रोक्टर एंड गैम्बल (P&G) के 1198 शेयर, कोलगेट (Colgate) के 4000 शेयर, नेरोलक (Kansai Nerolac) के 10,000 शेयर हैं। यहां पर दी गई शेयरों की जानकारी में उनकी पत्नी का निवेश (investment) भी शामिल है।
अमित शाह का ऑटो सेक्टर पोर्टफोलियो (Amit Shah auto ancilliary holdings)
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (BJP President Amit Shah) ने ऑटो और उससे जुड़े सेक्टर (auto and auto ancillaries companies) में भी काफी निवेश (investment) कर रखा है। उनके पास राणे इंजन (Rane Engine) के 20,000 शेयर, मारुति (Maruti) के 1000 शेयर, एमआरएफ (MRF) के 100 शेयर, बजाज ऑटो (Bajaj auto) के 980 शेयर और महिन्द्रा (M&M) के 4,000 शेयर हैं। इस निवेश में उनकी पत्नी का निवेश (investment) भी शामिल है।
अमित शाह का आईटी सेक्टर पोर्टफोलियो (Amit Shah IT and other sector holdings)
भाजपा अध्यक्ष अमित शाह (BJP President Amit Shah) ने आईटी क्षेत्र की सबसे बड़ी कंपनी टीएसीएस (TCS) में भी निवेश (investment) कर रखा है। इस कंपनी के उनके पास 5290 शेयर हैं। वहीं अल्ट्राटेक सीमेंट (UltraTech Cement) के 2971 शेयर, टाटा स्टील (Tata Steel) के 5933 शेयर, ग्रेसिम (Grasim) के 2735 शेयर और इनफोसिस (Infosys) के 2970 शेयर हैं। इस निवेश (investment) में उनका और उनकी पत्नी दोनों का निवेश शामिल हैं।
(नोट : अमित शाह के निवेश की यह जानकारी 22 मार्च 2019 तक की है।)
More From GoodReturns

US-Iran War: आज शाम 7:30 से अमेरिका का बड़ा एक्शन! ईरान के समुद्री रास्तों पर लगेगा ब्रेक!

Gold Price Today: 9 अप्रैल को सोना खरीदने का प्लान है? जानिए आज सोने का दाम सस्ता हुआ या महंगा

Ambedkar Jayanti: 14 अप्रैल को देशभर में छुट्टी, जानें बैंक, स्कूल, शेयर बाजार और ऑफिस क्या-क्या रहेगा बंद?

Gold Rate Today: सोने में गिरावट या फिर लौटी तेजी! 10 अप्रैल को 24k, 22k प्रति 10 ग्राम गोल्ड रेट क्या है?

Gold Price Today: अंबेडकर जयंती के दिन सोने के दाम में जोरदार उछाल! जानिए 14 अप्रैल को क्या है ताजा गोल्ड रेट

Gold Rate Today: 13 अप्रैल को फिर से सोने की कीमतों में आई गिरावट! जानिए 24k, 22k, 18k गोल्ड रेट क्या है?

LIC Bonus Issue: बोनस शेयर को लेकर आज बोर्ड मीटिंग में हो सकता है बड़ा ऐलान, जानें किसे मिलेंगे फ्री शेयर

Silver Price Today: 9 अप्रैल को फिर से चांदी के रेट में आई गिरावट! जानिए प्रति किलो चांदी का भाव क्या है?

Gold Price Today: लगातार दूसरे दिन सोने की कीमतों में जबरदस्त बढ़ोतरी! जानिए 11 अप्रैल को क्या है गोल्ड रेट

सोने के भाव में आज बड़ा उलटफेर, खरीदारी से पहले जानें ये जरूरी अपडेट

Silver Price Today: 12 अप्रैल को चांदी सस्ता हुआ या महंगा? जानें रविवार को प्रति किलो चांदी का भाव



Click it and Unblock the Notifications