मुंबई। संकट में फंसी वित्तीय कंपनी आईएलएंडएफएस (IL&FS) के पूर्व चेयरमैन हरि शंकरन (Former Chairman of IL&FS Hari Sankaran) को सीरियस फ्रॉड इंवेस्टीगेशन आफिस (SIFO) ने गिरफ्तार कर लिया। उन पर अपने कार्यकाल के दौरान अधिकार के दुरुपयोग का आरोप (Accused of misuse of authority) है। उन्हें 4 अप्रैल तक एसएफआईओ (SIFO) की हिरासत (Custody) में भेज दिया गया है। उम्मीद है कि इस मामले पर इसके बाद जांच में तेजी आएगी। इस मामले के चलते कई म्युचुअल फंड (mutual fund) कंपनियां का पैसा फंस गया है।

आइएलएंडएफएस (IL&FS) मामले में पहली गिरफ्तारी
आइएलएंडएफएस (IL&FS) मामले में जांच एजेंसी द्वारा यह पहली गिरफ्तारी है। शंकरण को मुंबई में आइएलएंडएफएस (IL&FS) और इसके समूह संस्थाओं के मामलों की चल रही जांच के सिलसिले में गिरफ्तार किया गया है। हरि शंकरण (Hari Sankaran) को आइएलएंडएफएस फाइनेंशियल सर्विसेज लिमिटेड (IL&FS) में अपनी शक्तियों का दुरुपयोग करते हुए धोखाधड़ी करने और उन संस्थाओं को ऋण देने जो कि क्रेडिट-योग्य नहीं थीं या जिन्हें गैर-निष्पादित खाते (npa) के रूप में घोषित किया गया था, के आरोप में गिरफ्तार किया गया है। इस तरह की गलत कार्यवाहियों से कंपनी और उसके लेनदारों को नुकसान हुआ है। एजेंसी को 4 अप्रैल तक हरि शंकरण (Hari Sankaran) को हिरासत में रखने की अनुमति मिल गई है।
यह भी पढ़ें : ये हैं बेस्ट 10 Tax Saving Mutual Fund
ये है आईएलएंडएफएस मामला (This is IL&FS case)
जानकारी के अनुसार आईएलएंडएफएस फाइनेंशल सर्विसेज लिमिटेड (IL&FS) ने डेट इंस्ट्रूमेंट्स (Debt instruments) और बैंक लोन (bank loan) के जरिये 17,000 करोड़ रुपये से अधिक का लोन ले रखा है। प्रोविडेंड फंड (Provident Fund), पेंशन फंड्स (Pension funds), ग्रैच्युटी फंड्स (Gratuity funds), म्यूचुअल फंड्स (mutual fund), पब्लिक एंड प्राइवेट सेक्टर के बैंकों (Public and private sector banks) ने कंपनी के डेट इंस्ट्रूमेंट में भारी निवेश किया है। गौरतलब है कि आइएलएंडएफएस (IL&FS) में कथित वित्तीय अनियमितता पिछले साल तब सामने आई जब समूह की कुछ संस्थाएं कर्ज चुकाने में चूक (Unable to pay a loan) कर रही थीं।
यह भी पढ़ें : Mutual Fund : मार्च में मिला FD से डेढ़ गुना रिटर्न, जानें अच्छी स्कीमों का प्रदर्शन
More From GoodReturns

FD की नई दरें: इन 4 बैंकों में सीनियर सिटीजन्स को मिल रहा 8.30% तक ब्याज, जानें निवेश का सही तरीका

399 रुपये से कम में बेस्ट OTT प्लान: Jio, Airtel और Vi में से कौन सा है पैसा वसूल?

Vi का 859 रुपये वाला धांसू प्लान: 180 दिनों की वैलिडिटी और अनलिमिटेड डेटा, क्या आपको मिला यह ऑफर?

LIC की नई पॉलिसी लॉन्च: 'बीमा प्लेटिनम' और 'जीवन रक्षा' में से कौन सी है आपके लिए बेस्ट?

पेट्रोल-डीजल के नए रेट जारी: आज आपके शहर में क्या है कीमत? जानें पूरा गणित

IMD अलर्ट: भारी बारिश में गाड़ी-घर का नुकसान? क्लेम पाने का आसान तरीका

9 सितंबर को सोने के दाम: क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा भाव

Gold and Silver Price Today: 7 सितंबर को सोने-चांदी के भाव क्या आज खरीदारी का सही मौका है? जानें ताजा रेट

श्रीकृष्ण जन्माष्टमी 2026: 4 सितंबर को आपके शहर में बैंक बंद या खुले? चेक करें पूरी लिस्ट

आज 8 सितंबर को सोने के भाव में आई नरमी, क्या खरीदारी का है सही मौका? जानें 22 और 24 कैरेट के ताजा रेट

3 सितंबर को सोने के दाम स्थिर: क्या आज खरीदारी करना सही फैसला है? जानें ताजा रेट



Click it and Unblock the Notifications
